facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSDL IPO: भारत की सबसे पुरानी डिपॉजिटरी की जुलाई में लिस्टिंग! आईपीओ से 40 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना

Advertisement

यह एक ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें IDBI बैंक लिमिटेड, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

Last Updated- June 11, 2025 | 5:56 PM IST
Jinkushal Industries IPO GMP
Representative Image

NSDL IPO: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की योजना को आगे बढ़ा रही है, जिससे लगभग 40 करोड़ डॉलर जुटाने की उम्मीद है। यह जानकारी समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से दी।

भारत की सबसे पुरानी डिपॉजिटरी की लिस्टिंग जुलाई में होने की संभावना है। बाजार नियामक ने इसे पिछले साल अक्टूबर में मंजूरी दी थी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने ब्लूमबर्ग को यह जानकारी दी, लेकिन गोपनीयता के कारण उन्होंने अपना नाम नहीं बताया।

देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी (एसेट्स अंडर कस्टडी के हिसाब से) NSDL की लिस्टिंग का प्रबंधन ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, HSBC होल्डिंग्स पीएलसी और IDBI कैपिटल कर रहे हैं। कंपनी के पहले के स्टॉक एक्सचेंज बयानों के अनुसार, यह इश्यू कुल 5.01 करोड़ शेयरों का होगा।

Also read: IPO बाजार में हलचल! Kent RO समेत 4 कंपनियों के आईपीओ को सेबी की मंजूरी, चेक करें डिटेल्स

यह शेयर बिक्री मुख्य रूप से मौजूदा बड़े निवेशकों द्वारा की जा रही है। यह एक ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें IDBI बैंक लिमिटेड, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। पहले के बयानों के अनुसार, इस इश्यू से NSDL को कोई सीधा पैसा नहीं मिलेगा।

NSDL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विजय चंडोक ने IPO की संभावित समयसीमा पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जब ब्लूमबर्ग ने उन्हें फोन किया। कंपनी के प्रवक्ता ने भी उनके मोबाइल पर किए गए फोन का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement