facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC Green Energy IPO: पहला दिन ठंडा; 33% मिला सब्सक्रिप्शन, मगर रिटेल निवेशकों ने दिखाया जोश

Advertisement

बाजार विश्लेषक मोटे तौर पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को अप्लाई करने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि लंबी अवधि में इसमें काफी संभावनाएं हैं। 

Last Updated- November 19, 2024 | 8:27 PM IST
Arbitration award of Rs 1,981 crore against NTPC rejected NTPC के खिलाफ 1,981 करोड़ रुपये का मध्यस्थता फैसला खारिज

NTPC Green Energy IPO Day 1: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को बोली लगाने के पहले दिन सिर्फ 33 प्रतिशत ही सब्सक्राइब किया गया। हालांकि, रिन्यूएबल कंपनी के पब्लिक इश्यू को रिटेल निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला और उनका हिस्सा पहले ही दिन पूरा भर गया।

बता दें कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का 10,000 करोड़ रुपये का आईपीओ आज (19 नवंबर) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह एक बुक-बिल्ट इश्यू है। इसमें 92,59,25,926 नए शेयर जारी होंगे।

आईपीओ का प्राइस बैंड102-108 रुपये प्रति शेयर है। इसमें लॉट साइज 138 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को 138 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगाने के लिए न्यूनतम 14,904 रुपये की जरूरत होगी।

कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आईपीओ आंकड़ों के मुताबिक, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने पहले दिन आईपीओ को सब्सक्राइब ही नहीं किया। जबकि रिटेल निवेशकों ने आईपीओ के लिए सबसे ज्यादा 1.33 गुना अधिक बोलियां लगाई। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने आईपीओ को 16 प्रतिशत सब्सक्राइब किया।

एक्सपर्ट्स की क्या राय

बाजार विश्लेषक मोटे तौर पर पब्लिक इश्यू को अप्लाई करने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि लंबी अवधि में इसमें काफी संभावनाएं हैं।

कब अलॉट होंगे शेयर ?

आईपीओ के लिए बोली मंगलवार को खुलेगी और शुक्रवार 22 नवंबर को बंद होगी। 25 नवंबर को अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा और शेयर 26 नवंबर मंगलवार को डीमैट खातों में क्रेडिट किए जाएंगे। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर बुधवार 27 नवंबर को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होने की संभावना है।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ का जीएमपी

नटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 19 नवंबर ₹1.15 प्रति शेयर चल रहा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम निवेशकों की आईपीओ के लिए अधिक भुगतान करने की इच्छा को दर्शाता है।

Investorgain.com के अनुसार, ₹108 के अपर प्राइस बैंड के साथ शेयरों के ₹109.15 प्रति शेयर पर लिस्ट होने की उम्मीद है। यह इश्यू प्राइस की तुलना में 1.06% का प्रीमियम बनता है।

Advertisement
First Published - November 19, 2024 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement