facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Awfis Space IPO: 22 मई को खुलेगा IPO; कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड, पैसा लगाने से पहले चेक करें सभी डिटेल्स

Advertisement

Awfis Space Solutions IPO: ऑफिस स्पेस का आईपीओ (Office space IPO) 22 मई को खुलेगा और 27 मई को बंद होगा। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 364-383 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Last Updated- May 22, 2024 | 8:32 AM IST
Sri Lotus Developers IPO

Awfis Space Solutions IPO Details: ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड 599 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये बुधवार को कैपिटल मार्किट में उतरेगी।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, ऑफिस स्पेस का आईपीओ (Awfis Space Solutions IPO) 22 मई को खुलेगा और 27 मई को बंद होगा। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 364-383 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

ऑफिस स्पेस के आईपीओ का आकार

ऑफिस स्पेस के आईपीओ (IPO) में 128 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें 471 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल होगी। इससे आईपीओ का कुल आकार 599 करोड़ रुपये बैठता है।

Awfis Space Solutions IPO का लॉट साइज

ऑफिस स्पेस आईपीओ के एक लॉट में 39 शेयर शामिल हैं। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,937 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं, एसएनआईआई के लिए मिनिमम लॉट साइज 14 लॉट है जिनमें 546 शेयर होंगे।

कौन है प्रोमोटर्स ?

बता दें कि अमित रमानी और पीक XV कंपनी के प्रमोटर हैं।

कब अलॉट हो सकते हैं ऑफिस स्पेस के शेयर ?

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ (Awfis Space Solutions IPO) के अलॉटमेंट स्टेटस की सटीक जानकारी 28 मई, 2024 को या उसके आसपास उपलब्ध होगी। हालांकि, शेयर 29 मई तक डीमैट खाते में अलॉट हो जाएंगे।

कब लिस्ट होंगे ऑफिस स्पेस के शेयर ?

शेयरों को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों पर लिस्ट किया जाना है। कंपनी के शेयर गुरुवार, 30 मई को लिस्ट हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 6:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement