facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दो अगस्त को खुलेगा Ola Electric IPO, भाविश अग्रवाल DRHP में बताए गए शेयरों से कम कर रहे ऑफर

Advertisement

Ola Electric का IPO फ्रेश इश्यू और 8.49 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) का मिश्रण है। कंपनी की पिछली पेशकश के मुकाबले OFS का आकार 9.52 करोड़ शेयरों से घटाया गया है।

Last Updated- July 28, 2024 | 11:04 PM IST
OLA Electric

ओला इलेक्ट्रिक में भाविश अग्रवाल का पहला आईपीओ 2 अगस्त को खुलेगा। इस आईपीओ का आकार 5,500 करोड़ रुपये है। एंकर निवेशकों के लिए यह 1 अगस्त को खुल जाएगा। निर्गम का कीमत दायरा 29 जुलाई, सोमवार को घोषित होगा।

कंपनी का आईपीओ ताजा निर्गम और 8.49 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। कंपनी की पिछली पेशकश के मुकाबले ओएफएस का आकार 9.52 करोड़ शेयरों से घटाया गया है।

अग्रवाल इसमें अपने 3.79 करोड़ शेयरों की पेशकश कर रहे हैं, यह कंपनी के डीआरएच में बताए गए 4.74 करोड़ के मुकाबले कम है। अग्रवाल के बाद, सॉफ्टबैंक विजन फंड्स-2 इस आईपीओ में 2.38 करोड़ शेयरों की एकमात्र सबसे बड़ी विक्रेता है।

कंपनी ने अपने डीआरएचपी में कहा है कि वह आईपीओ से मिलने वाली 1,600 करोड़ रुपये की राशि शोध एवं विकास, करीब 1,27.6 करोड़ रुपये अपनी निर्माण इकाई (तमिलनाडु में गीगाफैक्टरी) के विस्तार पर खर्च करेगी।

कंपनी के डीआरएचपी में कहा गया है, ‘हम नए ईवी और कोर ईवी कंपोनेंट (बैटरी पैक, मोटर और व्हीकल फ्रेम समेत) विकसित करने के लिए भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में आरऐंडडी गतिविधियां चला रहे हैं। इसके अलावा, हमने बेंगलूरु में बीआईसी को चालू किया है जो ओला गीगाफैक्टरी में हमारे आगामी बैटरी निर्माण परिचालन के लिए सेल टेक्नोलॉजी एवं निर्माण प्रक्रियाओं को विकसित करेगा।’

कंपनी कर्ज पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने के लिए भी 800 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल करेगी।

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement