OnEMI Technology IPO: डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म ‘EMI’ चलाने वाली कंपनी वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ गुरुवार (30 अप्रैल) को अप्लाई करने के लिए खुल गया। कंपनी ने अपने आईपीओ प्राइस बैंड 162 से 171 रुपये प्रति शेयर रखा है। प्राइस बैंड के अपर एंड पर कंपनी का लक्ष्य 926 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह इश्यू 5 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। प्राइस बैंड के अपर एंड पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब 2,900 करोड़ रुपये बैठता है।
अनौपचारिक बाज़ारों पर नज़र रखने वाले सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को ऑनईएमआई टेक्नोलॉजी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 175.5 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। यह 162 से 171 रुपये के प्राइस बैंड की अपर एंड की तुलना में 4.5 रुपये या 2.63 प्रतिशत ज्यादा है।
आईपीओ के तहत 850 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 44,39,788 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) की जाएगी। इसकी कीमत अपर प्राइस बैंड पर 76 करोड़ रुपये बैठती है। इस तरह कुल इश्यू साइज 926 करोड़ रुपये का बनता है।
इश्यू का लॉट साइज 87 इक्विटी शेयर तय किया गया है। इसके लिए रिटेल निवेशकों को अपर प्राइस बैंड पर कम से कम 14,877 रुपये का निवेश करना होगा। कुल इश्यू का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित है। जबकि 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रखा गया है। शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है और लिस्टिंग 8 मई को होने की संभावना है।
शेयर बेचने वाले निवेशकों में अम्मार एसडीएन बीएचडी इन्वेस्टर, वर्टेक्स वेंचर्स एसईए फंड थ्री पीटीई लिमिटेड, वर्टेक्स ग्रोथ फंड पीटीई लिमिटेड, वर्टेक्स ग्रोथ फंड टू पीटीई लिमिटेड, वेंचरईस्ट प्रोएक्टिव फंड टू, एंडिया सीड को-क्रिएशन फंड, वेंचरईस्ट प्रोएक्टिव फंड एलएलसी, एआईओएन एडवाइजरी सर्विसेज एलएलपी, वेंचरईस्ट प्रोएक्टिव फंड और वेंचरईस्ट सेडको प्रोएक्टिव फंड एलएलसी शामिल हैं।
नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वनईएमआई टेक्नोलॉजी अपने इसकी सहायक कंपनी ‘सी क्रेवा’ की पूंजी मजबूत करने और भविष्य की फंडिंग जरूरतों के साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
अरिहंत कैपिटल – सब्सक्राइब
अरिहंत कैपिटल के अनुसार ओनईएमआई एक ऐसे मोड़ पर है, जहां तकनीक, वसूली ढांचे, एसेट के बदले ऋण के लिए ब्रांच नेटवर्क और ऋणदाता साझेदारियों में बुनियादी निवेश लगभग पूरा हो चुका है। इससे कंपनी को एसेट मैनेजमेंट में बढ़ोतरी के साथ ऑपरेशनल लाभ का फायदा मिलने की स्थिति बन गई है।
ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी ने लंबी अवधि, कम ब्याज दर और बेहतर गुणवत्ता वाले उधारकर्ताओं की ओर रणनीतिक बदलाव किया है, जिससे वित्त वर्ष 25 में आय पर अस्थायी दबाव पड़ा, लेकिन इससे ऋण लागत में स्ट्रक्चरल सुधार हुआ है। अपर प्राइस बैंड 171 रुपये पर यह इश्यू लगभग 10.84 गुना इनकम मॉलिप्लायर पर वैल्यूड है।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट – Neutral
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के अनुसार ओनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का वैल्यूएशन 10.8 गुना इनकम मतलप्लायर और 0.91 गुना बुक वैल्यू पर है, जो बजाज फाइनेंस जैसे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कम है। इससे इंटर लेवल आकर्षक दिखता है।
ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी के पास 6.3 करोड़ से अधिक यूजर हैं और 91-95 का उच्च ग्राहक संतुष्टि स्कोर है, जो इस क्षेत्र में दुर्लभ माना जाता है। हालांकि, इसके कुल ऋण पोर्टफोलियो का 94 प्रतिशत हिस्सा असुरक्षित है, जिससे आर्थिक मंदी या सख्त नियामकीय नियमों के समय जोखिम बढ़ सकता है और परिसंपत्ति गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।
ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 25 का प्रदर्शन कमजोर रहा, जबकि वित्त वर्ष 26 के पहले नौ महीनों में सुधार दिखा, लेकिन निरंतरता की कमी बनी हुई है। इसलिए कुछ विश्लेषकों ने इस शेयर को ‘नजर बनाए रखें’ श्रेणी में रखा है।