facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OYO फिर जुटी IPO की तैयारी में, निवेश बैंकों के साथ बातचीत शुरू; इस साल के अंत तक हो सकती है लिस्टेड

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, OYO अगस्त-सितंबर 2025 तक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की योजना बना रही है।

Last Updated- May 27, 2025 | 4:55 PM IST
OYO IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

OYO IPO: ग्लोबल ट्रैवल टेक कंपनी OYO एक बार फिर इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने निवेश बैंकों के साथ शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है और इस साल के आखिरी तिमाही में लिस्टिंग का टारगेट रखा है। OYO की संभावित वैल्यूएशन 6 से 7 अरब डॉलर के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी ने पिछले महीने अनौपचारिक चर्चा शुरू की थी और अब निवेश बैंकों से औपचारिक प्रस्ताव मांग रही है।

सूत्रों के मुताबिक, OYO अगस्त-सितंबर 2025 तक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की योजना बना रही है। हालांकि, यह अभी तय नहीं है कि कंपनी वित्तीय वर्ष 2025 के नतीजों के साथ DRHP दाखिल करेगी या वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही के ऑडिटेड नतीजों का इंतजार करेगी। इस बीच, जून में लंदन में कंपनी के बोर्ड और प्रमुख शेयरधारक सॉफ्टबैंक के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक होने वाली है। 

Also Read: Groww IPO: प​ब्लिक ऑफर से 1 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य, सेबी के पास जमा कराए डॉक्यूमेंट; चेक करें डीटेल

मजबूत वित्तीय स्थिति ने बढ़ाया भरोसा

OYO की इस नई कोशिश के पीछे कंपनी की बेहतर वित्तीय स्थिति और परिचालन दक्षता (ऑपरेटिंग एफिसिएंसी) को माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी को वित्तीय वर्ष 2025 में 620 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा होने का अनुमान है। इस तेज कारोबारी सुधार ने बोर्ड और शेयरधारकों, खासकर सॉफ्टबैंक, का उत्साह बढ़ाया है। सॉफ्टबैंक सहित सभी शेयरधारक जल्द से जल्द IPO के लिए आवेदन करने के पक्ष में हैं। 

इससे पहले, OYO ने 2021 में 8,430 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी के पास DRHP दाखिल किया था, लेकिन मई 2024 में कंपनी ने अपने कागजात वापस ले लिए थे। अब, वैश्विक स्तर पर अपने ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने और भारत, अमेरिका, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे प्रमुख बाजारों में मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के बाद, कंपनी नए सिरे से बाजार में उतरने की तैयारी में है। 

सूत्रों का कहना है कि OYO की बेहतर वित्तीय स्थिति और परिचालन कुशलता ने निवेशकों का भरोसा फिर से जीता है। कंपनी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बैंकों के साथ मिलकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो OYO का यह IPO भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। 

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement