facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Park Medi World IPO: ₹920 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹154-₹162; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्स

Advertisement

Park Medi World IPO: पार्क मेडी वर्ल्ड आईपीओ के प्रमुख तारीखों की बात करें तो इस इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को बंद होगी।

Last Updated- December 10, 2025 | 12:42 PM IST
IPO

Park Medi World IPO: पार्क मेडी वर्ल्ड का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए बुधवार (10 दिसंबर) से खुल गया है। यह अप्लाई करने के लिए शुक्रवार 12 दिसंबर तक खुला रहेगा। कंपनी उत्तर भारत में प्राइवेट हॉस्पिटल चैन चलाती है। आईपीओ का साइज 920 करोड़ रुपये है। इश्यू में 770 करोड़ रुपये के 4.75 करोड़ नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है। जबकि प्रोमोटर अजीत गुप्ता ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 93 लाख इक्विटी शेयर तक बेचकर लगभग 150 करोड़ रुपये जुटाएंगे।

आईपीओ से एक दिन पहले 9 दिसंबर को कंपनी ने अपने एंकर निवेशकों से 276 करोड़ जुटाए। पार्क मेडी वर्ल्ड ने 154 से 162 रुपये के प्राइस बैंड के अपर एंड पर 1.7 करोड़ शेयर एंकर निवेशकों को अलॉट किए।

एंकर बुक में कोटक महिंद्रा एएमसी, हीलिओस एमएफ, ITI MF, टॉरस एमएफ, अलियांज़ ग्लोबल इन्वेस्टर्स फंड, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी, अबैकस एसेट मैनेजर, कार्नेलियन भारत अमृतकाल फंड, एबीआई जनरल इंश्योरेंस, विनरो कमर्शियल, सोसाइटी जेनरल और अल्केमी वेंचर्स फंड समेत कई संस्थान शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Nephrocare Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹871 करोड़ का ऑफर, पैसा लगाएं या नहीं? जानें ब्रोकरेज की राय

Park Medi World IPO GMP

बाजार की अनऑफिशियल गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, पार्क मेडी वर्ल्ड के नॉन-लिस्टेड शेयर बुधवार को 191 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह अपर प्राइस बैंड की तुलना में 29 रुपये या 18 प्रतिशत अधिक था।

Park Medi World IPO Details

पार्क मेडी वर्ल्ड आईपीओ के प्रमुख तारीखों की बात करें तो इस इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को बंद होगी। शेयर अलॉटमेंट प्रोसेस सोमवार, 15 दिसंबर 2025 तक पूरी होने की संभावना है। कंपनी के शेयर बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

पार्क मेडी वर्ल्ड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड 154 से 162 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक आवेदन के लिए लॉट साइज 92 शेयर रखा गया है। इश्यू के रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज है। जबकि नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, सीएलएसए इंडिया, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स की भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meesho IPO की बंपर लिस्टिंग, ₹161 पर लिस्ट हुए शेयर; हर लॉट पर दिया 6750 रुपये का मुनाफा

Park Medi World IPO: सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं ?

आनंद राठी के विश्लेषकों के अनुसार, ऊपरी मूल्य बैंड पर पार्क मेडी वर्ल्ड का वैल्यूएशन FY25 के P/E रेश्यो 32.8 गुना पर है। इससे पोस्ट-इश्यू मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,355.9 करोड़ रुपये बनता है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का अस्पताल नेटवर्क का विस्तार, ऑक्यूपेंसी में सुधार और क्लिनिकल क्षमताओं को मजबूत करने पर ध्यान इसके लॉन्ग टर्म ग्रोथ को समर्थन देगा। इसी आधार पर, ब्रोकरेज ने आईपीओ को उचित वैल्यूएशन वाला बताया है और ‘सब्सक्राइब – लॉन्ग टर्म’ रेटिंग दी है।

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के अनुसार, इश्यू से जुटाई गई रकम का एक बड़ा हिस्सा मौजूदा कर्ज चुकाने में उपयोग किया जाएगा। इससे ब्याज लागत घटेगी, डेब्ट-टू-इक्विटी रेश्यो बेहतर होगा और भविष्य के विस्तार के लिए अधिक कैश उपलब्ध हो सकेगी।

ब्रोकरेज ने कहा, ”प्राइस बैंड के अपर एंड पर कंपनी TTM EPS ₹5.5 के आधार पर 29.2x P/E और 4.6x EV/Sales का मूल्यांकन मांग रही है। यह इसके लिस्टेड हॉस्पिटल पीयर्स की तुलना में डिस्काउंट पर है। इसलिए, हम इस इश्यू के लिए ‘सब्सक्राइब’ की सिफारिश करते हैं।”

Advertisement
First Published - December 10, 2025 | 12:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement