facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm बोर्ड अगले हफ्ते लेगा शेयर बायबैक के ऑफर पर फैसला

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:47 AM IST
Paytm

पेटीएम की पैरेंट कंपनी- वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications Limited)का बोर्ड अपने आईपीओ (IPO) के एक साल बाद 13 दिसंबर को शेयर बायबैक के ऑफर पर फैसला ले सकता है। कंपनी यह फैसला कैश की स्थिति को देखकर लेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, Paytm के पास 9,182 करोड़ का कैश है।

कंपनी द्वारा शेयर बाजारों में भेजी गई एक सूचना में कहा गया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 13 दिसंबर को होगी और इस बैठक में फुली पेड अप इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा नोटिस में यह भी कहा गया है कि बोर्ड की मीटिंग में जो फैसला लिया जाएगा, उसे नियमों के मुताबिक ही साझा किया जाएगा।

One 97 Communications के मुताबिक, कंपनी के मैनेजमैंट का मानना है कि मौजूदा फाइनेंशियल कंडीशन को देखते हुए बायबैक शेयरधारकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कंपनी की हाल ही में हुई एक एनॉलिस्‍ट बैठक में कहा गया था कि अगले 12-18 महीनों में कैश फ्लो पॉजिटिव होने के आसार है।

बता दें कि साल 2021 में पेटीएम ने अपना आईपीओ को लॉन्च किया था और इसके बाद कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। हालांकि, पेटीएम लिस्टिंग के बाद से ही निवेशकों को पेटीएम के स्‍टॉक्‍स में कोई लाभ नहीं हुआ। इसके साथ ही कंपनी का आईपीओ बीते एक दशक का सबसे फ्लॉप आईपीओ साबित हुआ। बता दें कि पिछले एक साल से यह शेयर इश्यू प्राइस 2150 रुपये के स्तर तक नहीं पहुंच पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल में यह अपने इश्यू प्राइस से 75% तक टूट चुका है।

शेयर बायबैक से क्या फायदा होता है?

शेयर बायबैक के जरिए कंपनी अपने ही शेयरों को इनवेस्टर्स और शेयरहोल्डर्स से वापस खरीदती है। आमतौर पर कंपनी इन शेयरों को बाजार के मौजूदा रेट से ज्‍यादा प्राइस में वापस खरीदती है। बता दें कि कंपनी जब शेयर बायबैक करती है तो फिर बाजार में उसके आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या कम हो जाती है।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement