facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PhonePe IPO को मिली SEBI की मंजूरी, कंपनी जल्द दाखिल करेगी अपडेटेड DRHP

Advertisement

यह आईपीओ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए लाया जाएगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी कोई नया प्राइमरी कैपिटल नहीं जुटाएगी

Last Updated- January 20, 2026 | 4:37 PM IST
PhonePe IPO

PhonePe IPO: फिनटेक कंपनी फोनपे को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करेगी।

PhonePe आईपीओ पूरी तरह से OFS होगा

यह आईपीओ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए लाया जाएगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी कोई नया प्राइमरी कैपिटल नहीं जुटाएगी। बता दें कि फोनपे ने लिस्टिंग के लिए कई महीने पहले गोपनीय रूप से अपने ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे। सितंबर 2025 की बिजनेस स्टैंडर्ड रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के जरिए 12,000 करोड़ तक जुटाने का था।

Also Read: Closing Bell: ग्लोबल टेंशन बढ़ने से बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1065 अंक लुढ़का; निफ्टी 25232 पर बंद

UPI लेनदेन में 45% हिस्सेदारी

फोनपे भारत के डिजिटल पेमेंट्स बाजार में UPI लेनदेन के मामले में 45 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी के साथ लीड कर रही है। NPCI के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में कंपनी ने 9.8 अरब ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए।

PhonePe की फाइनैंशियल हेल्थ

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का रेवेन्यू 7,115 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 40% की बढ़ोतरी दर्शाता है। इस दौरान कंपनी फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव भी हो गई, जिसमें 1,202 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग कैश फ्लो रहा। कंपनी का एडजस्टेड मुनाफा (ESOP लागत को छोड़कर) बढ़कर 630 करोड़ रुपये हो गया, जो तीन गुना से भी अधिक है।

Also Read: Rupee vs Dollar: रुपये में नहीं थम रही गिरावट, ₹91 के पार निकला; लगातार कमजोरी के पीछे क्या हैं वजहें?

फोनपे की पब्लिक लिस्टिंग भारत के डिजिटल पेमेंट्स सेक्टर के लिए एक अहम बेंचमार्क तय करेगी और इससे पब्लिक मार्केट में उतरने की तैयारी कर रहे अन्य फिनटेक यूनिकॉर्न्स के लिए भी रास्ता खुल सकता है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 20, 2026 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement