facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PhysicsWallah IPO: फिजिक्सवाला के आईपीओ को पहले दिन 7% सब्सक्रिप्शन, रिटेल इनवेस्टर्स से मिला तगड़ा रिस्पॉन्स

Advertisement

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए 33 फीसदी सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को दो फीसदी सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ

Last Updated- November 11, 2025 | 7:24 PM IST
PhysicsWallah

PhysicsWallah IPO: एडटेक यूनिकॉर्न कंपनी फिजिक्सवाला के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के पहले दिन सात फीसदी सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। यह बोली 13 नवंबर को समाप्त होगी।

रिटेल इनवेस्टर्स से मिला तगड़ा रिस्पॉन्स

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 3,480 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री में 1,31,22,682 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 18,62,04,143 थी। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए 33 फीसदी सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को दो फीसदी सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) कैटेगरी में अब तक कोई भागीदारी नहीं देखी गई है।

Also Read: अक्टूबर में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 19% घटकर ₹24,690 करोड़, SIP ऑलटाइम हाई पर

एंकर निवेशकों से जुटाए ₹1,563 करोड़

सोमवार को, फिजिक्सवाला ने कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 1,563 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह देश में अपना आईपीओ लाने वाली पहली प्रमुख एडटेक कंपनी होगी। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 103-109 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जिससे इसका मूल्यांकन ऊपरी स्तर पर 31,500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 380 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है। नोएडा स्थित फिजिक्सवाला ने मार्च में एक गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के माध्यम से आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए थे और जुलाई में बाजार नियामक की मंजूरी प्राप्त कर ली थी। इसके बाद, कंपनी ने आरएचपी दाखिल करने से पहले सितंबर में एक अपडेटेड डीआरएचपी दाखिल किया।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement