facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pine Labs लाएगी ₹2,600 करोड़ रुपये का IPO, CEO अमरीश राव की नेटवर्थ पहुंचेगी ₹1,000 करोड़ के पार

Advertisement

पाइन लैब्स ने 2,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ की तैयारी शुरू की और सीईओ अमरीश राव की संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया गया।

Last Updated- June 27, 2025 | 10:03 PM IST
IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Freepik

फिनटेक दिग्गज पाइन लैब्स अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए तैयार है। उसके डीआरएचपी में शीर्ष अधिकारियों के वेतन और भारी भरकम स्टॉक विकल्प का जिक्र किया गया है। इनमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमरीश राव का वेतन भी शामिल है।

आईपीओ के बाद राव की कुल संपत्ति 850 करोड़ रुपये से लेकर 1,000 करोड़ रुपये के बीच हो जाने का अनुमान है। कंपनी का अंतिम मूल्यांकन 2022 में उस वक्त 5 अरब डॉलर था, जब उसने पिछली बार पूंजी जुटाई थी।

कंपनी में 1.776 करोड़ शेयरों के जरिये राव की 2.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उनके पास फुली डाइल्यूटेड बेसिस पर 2.496 करोड़ शेयर हैं। डीआरएचपी के आंकड़ों के अनुसार वे भी बिक्री पेशकश में 32 लाख इक्विटी शेयर बेच रहे हैं।

पिछली मंजूरियों ने राव को 71.9 लाख कर्मचारी स्टॉक विकल्पों (ईसॉप) के लिए सक्षम बनाया है। उन्हें इस साल जनवरी और जून के बीच 2.317 करोड़ शेयर (शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन) भी मिले।

पाइन लैब्स ने बाजार नियामक सेबी के पास 14.782 करोड़ शेयरों के फ्रेश इश्यू और बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 2,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना डीआरएचपी जमा कराया है। कंपनी 520 करोड़ रुपये के प्री-आईपीओ नियोजन पर विचार कर सकती है।

राव का वार्षिक वेतन 5.8 करोड़ रुपये है, जिसमें 3.8 करोड़ रुपये का मूल वेतन, 1.9 करोड़ रुपये का वार्षिक प्रोत्साहन और अन्य घटक शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान उन्होंने पाइन लैब्स सिंगापुर के सीईओ के रूप में 3.76 करोड़ रुपये प्राप्त किए। इसमें वित्त वर्ष 2024 के लिए अर्जित और वित्त वर्ष 2025 में दिया गया परफॉरमेंस-आधारित बोनस शामिल है।

पीक एक्सवी पार्टनर्स, ऐक्टिस, मैक्रिटशी, पेपल, मास्टरकार्ड, एआईएम इन्वेस्टमेंट फंड्स और मैडिसन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज-4 जैसे निवेशकों से उम्मीद है कि वे ओएफएस के माध्यम से आंशिक रूप से बाहर निकलेंगे।

Advertisement
First Published - June 27, 2025 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement