facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Platinum Industries IPO: कल है आईपीओ सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख, निवेश करने से पहले जानें इश्यू की ताजा स्थिती

Advertisement

Platinum Industries का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 फरवरी को खुला था और 29 फरवरी को यह बंद हो जाएगा।

Last Updated- February 28, 2024 | 4:49 PM IST
Gaudium IVF IPO
Platinum Industries IPO

Platinum Industries IPO: प्लैटिनम इंडस्ट्रीज (Platinum Industries) के IPO को सब्क्रिप्शन के दूसरे दिन भी निवेशकों से शानदारी रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी का इश्यू आज (28 फरवरी) दोपहर 1 बजे तक लगभग 15 फीसदी तक सब्सक्राइब चुका है।

स्टेब्लाइजर्स बनाने वाली कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 235.32 करोड़ रुपये जुटाने की सोच रही है।

कब खुला था आईपीओ?
Platinum Industries का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 फरवरी को खुला था और 29 फरवरी को यह बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: NTPC Green IPO: बिजली बनाने वाली कंपनी लाने वाली है 10 हजार करोड़ का आईपीओ, ये है प्लानिंग

पहले दिन मिली शानदारी प्रतिक्रिया
प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का आईपीओ खुलने के पहले घंटे के अंदर ही पूरी तरह से बुक हो गया था। बीएसई (BSE) के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का आईपीओ करीब 1 बजे तक 3.20 गुना सब्सक्राइब हो गया था।

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड ?
कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 162-171 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

किसके लिए कितना हिस्सा आरक्षित?
आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 35 फीसदी और 15 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

यह भी पढ़ें: Upcoming IPO: ये ऑनलाइन कोर्स प्रोवाइडर कंपनी ला सकती है आईपीओ, 600 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट?
शेयरों का अलॉटमेंट 1 मार्च को फाइनल होगा। इसके बाद शेयरों की BSE और NSE पर 5 मार्च को लिस्टिंग होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।

कौन है कंपनी के प्रमोटर?
Platinum Industries के प्रमोटर कृष्णा दुष्यन्त राणा और पारुल कृष्णा राणा हैं।

जानें क्या है आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस
प्लैटिनम आईपीओ के रिटेल हिस्से को अब तक 17.74 गुना और एनआईआई हिस्से को 24.08 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। इसके अलावा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्से अभी तक 0.010 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया है। बीएसई (BSE) के आंकड़ों के अनुसार, प्लेटिनम आईपीओ करीब 1 बजे तक 14.06 गुना सब्सक्राइब हो गया।

क्या करती है कंपनी?
कंपनी केमिकल्स इंडस्ट्री में काम करती है। यह पीवीसी स्टैबलाइजर्स, सीपीवीसी एडिटिव्स और लुब्रिकेंट्स, पीवीसी फिटिंग्स, इलेक्ट्रिकल वायर्स और केबल्स, एसपीसी फ्लोर टाइल्स, रिजिड पीवीसी फोम बोर्ड्स और पैकेजिंग मैटेरियल्स बनाती है। अभी घरेलू मार्केट में ऐसी कोई कंपनी लिस्टेड नहीं है, जो पीवीसी स्टैबलाइजर्स और सीपीवीस एडिटिल्स बनाती है।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement