facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Plaza Wires IPO Listing : लिस्ट हुआ आईपीओ, 53% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री

Advertisement

आज बीएसई (BSE) पर Plaza Wires के शेयर ने इश्यू प्राइस से 53.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84 रुपये पर शुरुआत की।

Last Updated- October 12, 2023 | 11:53 AM IST
Quality Power IPO

Plaza Wires IPO Listing : केबल निर्माता कपंनी प्लाजा वायर्स (Plaza Wires) ने गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार एंट्री कर ली है। कंपनी के शेयर 54 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 53 प्रतिशत की बढ़त के साथ लिस्ट हुए।

आज बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयर ने इश्यू प्राइस से 53.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84 रुपये पर शुरुआत की। वहीं, एनएसई (NSE) पर उसने 40.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बाद में इश्यू प्राइस 5.53 प्रतिशत बढ़कर 80.20 रुपये पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 351.02 करोड़ रुपये रहा।

वायर बनाने वाली कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और यह कुल 161 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इंस्टीट्यूशनल और रिटेल निवेशकों के बीच आईपीओ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला था।  इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 42.84 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 388.09 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 374.81 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 13,200,158 नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Goyal Salt IPO Listing: नमक कंपनी की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला 242 फीसदी का लिस्टिंग गेन

कब खुला था आईपीओ?

प्लाजा वायर्स का आईपीओ 29 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर 2023 तक आवेदन के लिए खुला हुआ था।

क्या था प्राइस बैंड?

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 51-54 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

यह भी पढ़ें : IRM Energy IPO: 18 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ, जानें क्या है प्राइस बैंड

आईपीओ से जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी?

आईपीओ से जुटाए गए पैसों में से 24.41 करोड़ रुपये से नए हाउस वायर की यूनिट स्थापित करेगी। वहीं, 22 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल और जनरल कॉरपोरेट पर्पस के लिए इस्तेमाल करेगी।

क्या काम करती है कंपनी? 

कंपनी तार, एल्युमीनियम केबल तथा इलेक्ट्रिक सामान मसलन पंखे व वॉटर हीटर के विनिर्माण, विपणन और बिक्री कारोबार में है।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement