facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Plaza Wires IPO Listing: शेयर मार्केट में आज होगी IPO की लिस्टिंग, जानिए GMP से क्या मिल रहे हैं संकेत?

Advertisement

प्लाजा वायर्स का शेयर प्राइस बीएसई और एनएसई पर गुरुवार के कारोबार के दौरान स्पेशल प्री-ओपन सेशन में लगभग 9:45 बजे लिस्ट होगा।

Last Updated- October 12, 2023 | 9:08 AM IST
Mamata Machinery IPO

Plaza Wires IPO Listing Today: वायर बनाने वाली कंपनी प्लाजा वायर्स के आईपीओ की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है। बीएसई के नोटिस के अनुसार, “…गुरुवार, 12 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी, प्लाजा वायर्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को ‘टी’ ग्रुप ऑफ सिक्योरिटीज की सूची में एक्सचेंज पर सूचीबद्ध किया जाएगा और लेनदेन के लिए स्वीकार किया जाएगा।”

कितने बजे होगा लिस्ट Plaza Wires का IPO? 

प्लाजा वायर्स का शेयर प्राइस बीएसई और एनएसई पर गुरुवार के कारोबार के दौरान स्पेशल प्री-ओपन सेशन में लगभग 9:45 बजे लिस्ट होगा, जबकि कंपनी के शेयर सुबह 10:00 बजे व्यापार के लिए उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें : Goyal Salt IPO Listing: नमक कंपनी की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला 242 फीसदी का लिस्टिंग गेन

लिस्टिंग के बाद, शेयर 10 कारोबारी दिनों के लिए ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में रहेगा।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

शेयर बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, प्लाजा वायर्स आईपीओ को सभी श्रेणियों के निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली क्योंकि पब्लिक इश्यू उचित मूल्य पर पेश किया गया था।

उन्होंने कहा कि बाजार का मूड भी अनुकूल है और इसलिए स्टॉक शेयर मार्केट में आकर्षक प्रीमियम पर डेब्यू कर सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्लाजा वायर्स आईपीओ लिस्टिंग प्राइस लगभग 73 रुपये से 78 रुपये होगी और एक आवंटी को 45 प्रतिशत तक लिस्टिंग गेन मिल सकता है।

इस बीच, प्लाजा वायर्स आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट का मूड स्थिर बना हुआ है। मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार, प्लाजा वायर्स लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में 24 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें : Oneclick IPO Listing: लॉजिस्टिक्स सर्विसेज देने वाली कंपनी की 41 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री

जानें आईपीओ से जुड़ी अधिक जानकारियां…

वायर बनाने वाली कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और यह कुल 161 गुना सब्सक्राइब हुआ । इसमें रिटेल निवेशकों ने रिकॉर्ड बोली लगाई थी।

प्लाजा वायर्स का आईपीओ 29 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर 2023 तक आवेदन के लिए खुला हुआ था।

आईपीओ से जुटाए गए पैसों में से 24.41 करोड़ रुपये से नए हाउस वायर की यूनिट स्थापित करेगी। वहीं, 22 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल और जनरल कॉरपोरेट पर्पस के लिए इस्तेमाल करेगी।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement