facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gaudium IVF IPO की बाजार में सकारात्मक शुरुआत, 5% प्रीमियम के साथ ₹83 पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Gaudium IVF IPO: गौडियम आईवीएफ का आईपीओ 20 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को बंद हो गया।

Last Updated- February 27, 2026 | 10:26 AM IST
Gaudium IVF IPO

Gaudium IVF IPO Listing Price: फर्टिलिटी से जुड़ी सर्विसेज प्रोवाइड करने वाली कंपनी गौडियम आईवीएफ और वूमेन हेल्थ का आईपीओ ने सुस्त बाजार के बीच दलाल स्ट्रीट पर सकारात्मक शुरुआत की है। कंपनी के शेयर एनएसई पर 83 रुपये पर खुले, जो 79 रुपये के इश्यू प्राइस से 4 रुपये या करीब 5 प्रतिशत का प्रीमियम है। बीएसई पर भी गौडियम आईवीएफ के शेयर 83 रुपये पर ही खुले, जो 4 रुपये या लगभग 5 प्रतिशत प्रीमियम दर्शाता है। लिस्टिंग के बाद शेयर अपने लिस्टिंग मूल्य से करीब 1 प्रतिशत नीचे कारोबार करता दिखाई दिया।

गौडियम की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमान से बेहतर रही। लिस्टिंग से पहले, अनौपचारिक बाजार गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, कंपनी के गैर-सूचीबद्ध शेयर ग्रे मार्केट में लगभग 79 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Gaudium IVF IPO को कितना मिला था सब्सक्रिप्शन?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, गौडियम आईवीएफ आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला। यह कुल मिलाकर 7.27 गुना सब्सक्राइब हुआ। निवेशकों ने 14.62 मिलियन शेयरों के मुकाबले 106.35 मिलियन इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई और उनका कोटा 14.05 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशक वर्ग 7.60 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी को आरक्षित शेयरों के मुकाबले 1.62 गुना बोलियां प्राप्त हुईं।

यह भी पढ़ें | Clean Max Enviro IPO: आज फाइनल हो गया शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

Gaudium IVF IPO Details

गौडियम आईवीएफ का आईपीओ 20 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को बंद हो गया। शेयरों का अलॉटमेंट 25 फरवरी 2026 (बुधवार) को तय किया गया। कंपनी ने 189 शेयरों का एक लॉट तय किया था।

कंपनी के अनुसार, नए शेयर जारी करके मिलने वाले पैसे में से 50 करोड़ रुपये नए आईवीएफ केंद्र खोलने पर खर्च किए जाएंगे। 20 करोड़ रुपये कुछ पुराने कर्ज चुकाने या पहले से चुकाने में इस्तेमाल होंगे। बाकी पैसा कंपनी के सामान्य कामकाज के लिए रखा जाएगा।

Advertisement
First Published - February 27, 2026 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement