facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Powerica IPO: ब्रोकरेज ने दी लॉन्ग टर्म के लिए निवेश की सलाह, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Advertisement

Powerica IPO: आरएचपी के अनुसार, पावरिका का आईपीओ आम निवेशकों के लिए मंगलवार 24 मार्च से खुलेगा और शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को बंद होगा।

Last Updated- March 24, 2026 | 1:38 PM IST
IPO

Powerica IPO: पावर सोल्यूशंस प्रोवाइड करने वाली कंपनी पावरीका का आईपीओ अप्लाई करने के लिए मंगलवार (24 मार्च) को खुल गया। कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड 375 से 395 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओओ अप्लाई करने के लिए 26 मार्च (गुरुवार) तक खुला रहेगा। कंपनी ने 1.77 करोड़ शेयरों के जरिये 700 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 1.1 करोड़ शेयरों के जरिये 400 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है। इस तरह, इश्यू का कुल साइज 1,100 करोड़ शेयरों का है। ऑफर फॉर सेल के तहत, नरेश ओबेरॉय फैमिली ट्रस्ट और कबीर और किमाया फैमिली प्राइवेट ट्रस्ट प्रमोटर अपने शेयर बेचेंगे।

Powerica IPO GMP

अनौपचारिक बाजारों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, मंगलवार (23 मार्च) को पॉवरिका के नॉन-लिस्टेड शेयर 5 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 395 रुपये से 1.27 प्रतिशत ज्यादा है। इस तरह, शेयर 400 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं।

Powerica IPO सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?

SBI सिक्योरिटीज – सब्सक्राइब

एसबीआई सिक्योरिटीज ने पावरीका आईपीओ पर सब्सक्राइब की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के अनुसार, 395 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर यह इश्यू वित्त वर्ष 2026 की अनुमानित आय के आधार पर 19.4 गुना वैल्यूएशन पर है।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी की आय में वित्त वर्ष 2023 से 2025 के बीच लगभग 5.6 प्रतिशत की मध्यम दर से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन वित्त वर्ष 2026 में वृद्धि की रफ्तार तेज हुई है। डीजल जनरेटर सेट की मांग मजबूत बनी हुई है, जिसे डेटा सेंटर और बैकअप बिजली की जरूरतें बढ़ा रही हैं। कंपनी के कुमिंस, हुंडई, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, जीई वर्नोवा और वेस्टास जैसी कंपनियों के साथ लंबे समय से मजबूत संबंध हैं।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट – न्यूट्रल

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के अनुसार, कंपनी का वैल्यूएशन 24.45 गुना प्राइस टू अर्निंग्स रेश्यो पर है, जो अन्य महंगी कंपनियों की तुलना में उचित है। लेकिन वित्तीय प्रदर्शन में अस्थिरता को लेकर चिंता जताई गई है।

ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी का मार्जिन वित्त वर्ष 2024 के 15.38 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025 में 12.76 प्रतिशत रह गया। साथ ही, शुद्ध मुनाफा भी पिछले साल के मुकाबले 22 प्रतिशत घटा है और परिचालन मार्जिन में कमी आई है, जो बढ़ती लागत का संकेत है।

यह पढ़ें: Amir Chand IPO: बासमती चावल का निर्यात करती है कंपनी, आईपीओ खुला; सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?

Powerica IPO Details

आरएचपी के अनुसार, पावरिका का आईपीओ आम निवेशकों के लिए मंगलवार 24 मार्च से खुलेगा और शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को बंद होगा। बड़े निवेशकों यानी एंकर निवेशकों के लिए एक दिन पहले, यानी सोमवार 23 मार्च 2026 को निवेश का मौका रहेगा। शेयरों के अलॉटमेंट का फैसला 30 मार्च को होने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी के शेयर 2 अप्रैल, गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

निवेशक कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें 37 शेयर होंगे। ऊपरी कीमत के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशक को कम से कम 14,615 रुपये लगाने होंगे। इसके बाद निवेश इसी के मल्टिपल में किया जा सकता है। कंपनी ने इस इश्यू का 50 प्रतिशत हिस्सा बड़े संस्थागत निवेशकों, 15 प्रतिशत हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 35 प्रतिशत हिस्सा छोटे खुदरा निवेशकों के लिए तय किया है।

आरएचपी के अनुसार, कंपनी नए इश्यू से प्राप्त 525 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी की तरफ से लिए गए कुछ ऋणों के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए करने की योजना बना रही है। बाकी धनराशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 1:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement