facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jyoti CNC Automation का प्राइस बैंड तय, होगा 2024 में लिस्ट होने वाला पहला IPO; जानें डिटेल

Advertisement

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लगभग 10 साल में दूसरी बार अपने शेयरों को सूचीबद्ध करने की योजना बना रही है।

Last Updated- January 04, 2024 | 9:54 PM IST
Gaudium IVF IPO

गुजरात की ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 315-331 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाला 2024 का पहला सार्वजनिक निर्गम भी होगा। कंपनी लगभग 10 साल में दूसरी बार अपने शेयरों को सूचीबद्ध करने की योजना बना रही है।

आरंभिक दस्तावेजों के अनुसार, ज्योति सीएनसी का तीन दिन का आईपीओ 9 जनवरी को खुलकर 11 जनवरी को बंद होगा।

वहीं एंकर निवेशक निर्गम से एक दिन पहले 8 जनवरी को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। इसमें कहा गया है कि निवेशक न्यूनतम 45 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकेंगे।

कंपनी को पिछले महीने आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिली थी। ज्योति सीएनसी ने इससे पहले 2013 में भी आईपीओ के माध्यम से धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में आवेदन किया था लेकिन बाद में उसने अपना विचार बदल दिया था।

आईपीओ के तहत कंपनी 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं होगी।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 9:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement