facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pune E-Stock Broking IPO Listing: कमजोर मार्केट में आईपीओ की शानदार एंट्री, निवेशकों की हुई चांदी

Advertisement

Pune E-Stock Broking IPO को निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिला था और यह ओवरऑल 371.16 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Last Updated- March 15, 2024 | 11:08 AM IST
Corona Remedies IPO listing
Representative Image

Pune E-Stock Broking IPO Listing: कॉरपोरेट ब्रोकिंग हाउस Pune E-Stock Brokin के आईपीओ ने शुक्रवार को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर धांसू शुरुआत की। कंपनी के शेयर 56.6% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। कमजोर शेयर मार्केट में कंपनी के शेयर की शुरुआत 83 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 130 रुपये पर हुई। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 57 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है।

शेयर पर लगा अपर सर्किट

Pune E-Stock Broking IPO की लिस्टिंग के कुछ देर बाद ही शेयर में और तेजी देखने को मिली, जिसके बाद शेयर 136.50 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इस तेजी के बाद आईपीओ निवेशक 64.46 फीसदी प्रॉफिट में हैं।

आईपीओ को मिला शानदार रिस्पांस

Pune E-Stock Broking IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 7 मार्च से लेकर 12 मार्च तक के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिला था और यह ओवरऑल 371.16 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

यह भी पढ़ें: IPO Opening Today: निवेश का सुनहरा मौका, आज खुलने जा रहे हैं इन कंपनियों के आईपीओ

बता दें कि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 123.02 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 775.99 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 338.92 गुना भरा था।

कंपनी इस आईपीओ के जरिए 38.23 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

कौन है आईपीओ रजिस्ट्रार?

पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग आईपीओ के लिए शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। मार्केट मेकर शेयर इंडिया सिक्योरिटीज है।

यह भी पढ़ें: Shree Karni Fabcom IPO: आईपीओ की शेयर बाजार में धांसू एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

क्या करती है कंपनी?

2007 में शुरू हुई पुणे ई-स्टॉक ब्रोकरेज लिमिटेड एक कॉर्पोरेट ब्रोकरेज व्यवसाय है, जैसा कि रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में कहा गया है। सीटीसीएल (कंप्यूटर से कंप्यूटर लिंक) टर्मिनल, वेब इंटरफेस और मोबाइल ऐप्स (एंड्रॉइड और आईओएस) के माध्यम से, कंपनी मुख्य रूप से अपने ग्राहकों को स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ इक्विटी, वायदा और विकल्प, मुद्रा और कमोडिटीज के व्यापार के लिए एक मंच प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 11:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement