facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pushp Brand IPO: मसाला बनाने वाली कंपनी देगी शेयर बाजार में दस्तक! ₹1000 करोड़ जुटाने का प्लान

Advertisement

इंदौर की मसाला कंपनी Pushp Brand ₹1,000 करोड़ तक का IPO ला सकती है। कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए हैं

Last Updated- May 27, 2026 | 1:44 PM IST
IPO
Pushp Brand IPO: शेयर BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। Representational Image

Pushp Brand IPO: इंदौर स्थित मसाला बनाने वाली कंपनी पुष्प ब्रांड (इंडिया) ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी का IPO करीब 800 करोड़ रुपये से 1,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। पैकेज्ड मसाला बाजार में पुष्प ब्रांड की प्रतिस्पर्धा एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स, MDH, ओरकला इंडिया, बादशाह मसाला और शुभम गोल्डी मसाला जैसी कंपनियों से है।

मंगलवार को दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसके तहत प्रमोटर और निवेशक शेयरधारक मिलकर 74.45 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे। OFS के तहत प्रमोटर महेंद्र कुमार सुराना और सुरेंद्र कुमार सुराना अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। वहीं निवेशक A91 Emerging Fund I LLP और Sixth Sense India Opportunities III भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाएंगे।

A91 इमर्जिंग फंड I LLP, मुंबई स्थित इक्विटी फंड A91 पार्टनर्स से जुड़ा हुआ है, जबकि सिक्स्थ सेंस इंडिया अपॉर्च्युनिटीज III वेंचर कैपिटल फंड सिक्स्थ सेंस वेंचर्स की इकाई है।

कंपनी को नहीं मिलेगी रकम

यह पूरा इश्यू OFS के जरिए होगा, इसलिए IPO से मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं मिलेगी। पूरी राशि शेयर बेचने वाले निवेशकों और प्रमोटरों को जाएगी। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। IPO के लिए ICICI सिक्युरिटीज, IIFL कैपिटल सर्विसेज और सिस्टमेटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

फाइनेंशयल परफॉर्मेंस की बात करें, तो कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू FY24 के 398.24 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 481.94 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी का मुनाफा 33.33 करोड़ रुपये से बढ़कर 58.95 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Pushp Brand: कितना बड़ा पोर्टफोलियो?

पुष्प ब्रांड (इंडिया) लिमिटेड की स्थापना साल 1974 में हुई थी। यह पैकेज्ड मसाले और फूड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में शुद्ध मसाले, ब्लेंडेड मसाले, साबुत मसाले और हींग, वेस्टर्न सीजनिंग, क्विक-फ्राई मिक्स, सोया उत्पाद और चाय जैसे वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट शामिल हैं।

एक्सपेंशन प्लान के तहत कंपनी एक नई ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है। साथ ही 2028 तक इंटीग्रेटेड स्टोरेज फैसिलिटी और 2029 तक शुद्ध मसालों के लिए ग्राइंडिंग एवं मिलिंग लाइन शुरू करने की योजना है।

Advertisement
First Published - May 27, 2026 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement