facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Raajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाई

Advertisement

Raajmarg IPO: कंपनी का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 11 मार्च को खुलेगा और 13 मार्च तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 मार्च को लगेगी।

Last Updated- March 05, 2026 | 12:33 PM IST
OnEMI Technology IPO

Raajmarg IPO: सरकारी कंपनी नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के समर्थन वाली राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (RIIT) ने अपने 6,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फाइनल कर दिया है। कंपनी ने 99 से 100 रुपये प्रति यूनिट का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 11 मार्च को खुलेगा और 13 मार्च तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 मार्च को लगेगी। यह पहल राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

इस पब्लिक इनविट (InvIT) का मकसद राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों से बेहतर कमाई (मोनिटाइजेशन) करना और खास तौर पर रिटेल व घरेलू निवेशकों के लिए लंबी अवधि का निवेश विकल्प तैयार करना है।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट का आईपीओ आकार 6,000 करोड़ रुपये तक होगा। यह पहले प्रस्तावित 5,700 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जब जनवरी में ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए गए थे। इससे पहले एनएचएआई ने राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड (RIIMPL) को इस इनविट का निवेश प्रबंधक नियुक्त किया था।

राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट मैनेजर्स एक संयुक्त पहल है। इसमें कई बड़े बैंक और वित्तीय संस्थान हिस्सेदार हैं। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, नाबफिड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व वेंचर्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक शामिल हैं।

इस इनविट ने बताया कि आईपीओ के कुल आकार का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए और बाकी 25% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के यूनिट्स 24 मार्च को शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 12:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement