facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Regaal Resources IPO का अलॉटमेंट फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटस; GMP से मिल रहे शानदार संकेत

Advertisement

Regaal Resources IPO Allotment: 306 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 96 से 102 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ के एक लॉट में 144 शेयर शामिल थे।

Last Updated- August 18, 2025 | 9:56 AM IST
Saatvik Green Energy IPO

Regaal Resources IPO allotment status: रीगल रिसोर्सेज आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट आज यानी सोमवार (18 अगस्त) को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। आईपीओ को निवेशकों से मजबूत रिस्पांस मिला था। पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए गुरुवार (17 अगस्त) को बंद हुआ था और इसे लगभग 160 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Regaal Resources IPO allotment status

रीगल रिसोर्सेज आईपीओ अलॉटमेंट अंतिम रूप से तय हो जाने के बाद निवेशक बीएसई, एनएसई या इश्यू के रजिस्ट्रार एमयूएफजी इनटाइम की आधिकारिक वेबसाइटों पर स्टेटस चेक सकते हैं। निवेशक नीचे दिए गए लिंक पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE पर Regaal Resources IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

  1. Regaal Resources IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।
  2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।
  4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।
  5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Regaal Resources IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

रीगल रिसोर्सेज आईपीओ (Regaal Resources IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: तेजी से बढ़ते प्राइमरी बाजारों, बढ़ते औसत फ्लोट आकार के बीच 2023 की तेजी के बाद नरम पड़े प्री-आईपीओ सौदे

Regaal Resources IPO final subscription status

रीगल रिसोर्सेज के 306 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 96 से 102 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ के एक लॉट में 144 शेयर शामिल थे। पब्लिक इश्यू को 2,09,99,664 शेयरों की पेशकश की तुलना में 3,35,73,74,544 शेयरों के लिए बोलियां मिली है। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रीगल रिसोर्सेज आईपीओ को कुल मिलाकर 159.88 गुना सब्सक्राइब किया गया।

आईपीओ में नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने सबसे ज़्यादा अप्लाई किया गया। उन्होंने अपने लिए रिजर्व हिस्से को 356.73 गुना अप्लाई किया। इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने 190.97 गुना ज़्यादा सब्सक्राइब किया। वहीं, रिटेल निवेशकों ने अपनी श्रेणी में 57.75 गुना ज़्यादा अप्लाई किया।

Regaal Resources IPO GMP

रीगल रिसोर्सेज के नॉन-लिस्टेड शेयरों पर सोमवार को ग्रे मार्केट में मज़बूत प्रीमियम देखने को मिल रहा है। अनौपचारिक बाजार गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि रीगल रिसोर्सेज के शेयर लगभग 128 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह प्राइस बैंड के अपर एंड से 26 रुपये या 25.49 प्रतिशत का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) दर्शाता है।

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement