facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेखा झुनझुनवाला की बाजार स्टाइल रिटेल के IPO को मिली 4.64 गुना बोली

Advertisement

कंपनी का 835 करोड़ रुपये का आईपीओ 3 सितंबर को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 370-389 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Last Updated- September 02, 2024 | 9:35 PM IST
CMR Green Technologies Share price

रेखा झुनझुनवाला समर्थित वैल्यू फैशन रिटेलर- बाजार स्टाइल रिटेल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन सोमवार को 4.64 गुना आवेदन मिले। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 11.62 गुना बोली मिली जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 3.75 गुना आवेदन मिले। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटे को 84 फीसदी आवेदन मिले।

बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 250 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का 835 करोड़ रुपये का आईपीओ 3 सितंबर को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 370-389 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ 148 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तक समूह की इकाइयों और अन्य शेयरधारकों द्वारा 687 करोड़ रुपये मूल्य के 1.76 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 9:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement