facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस जल्द करेगी जियो आईपीओ का रोडमैप फाइनल, आकार और लीड बैंकर पर निर्णय साल के अंत तक!

Advertisement

आईपीओ का आकार लिस्टिंग के समय जियो प्लेटफॉर्म्स के मूल्यांकन पर निर्भर करेगा लेकिन अभी मूल्यांकन का दायरा 112 अरब डॉलर से लेकर 148 अरब डॉलर तक है

Last Updated- October 28, 2025 | 10:41 PM IST
JIO IPO Digital Life

रिलायंस इंडस्ट्रीज चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपनी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बैंकरों का चयन पूरा कर लेगी जो कंपनी की लिस्टिंग का कामकाज देखेंगे और इस संबंध में जरूरी परामर्श देंगे।

सूत्रों के अनुसार कई मर्चेंट बैंकरों की नियु​क्ति की जा सकती है और साल के अंत तक निर्गम के आकार पर भी फैसला हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि जियो के निर्गम का आकार देश में अभी तक आए सभी निर्गम में सबसे बड़ा होगा। विश्लेषकों का अनुमान है कि दूरसंचार कंपनी 6 अरब डॉलर का आईपीओ ला सकती है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि बाजार की स्थितियों के आधार पर साल के अंत तक इस बारे में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि चुकता शेयर पूंजी का 2.5 से 5 फीसदी के बीच विनिवेश किया जा सकता है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हाल ही में एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत बड़ी आकार की कंपनियों को चुकता शेयर पूंजी के 2.5 फीसदी के साथ आईपीओ लाने की अनुमति होगी जबकि पहले यह सीमा 5 फीसदी थी। सूत्रों का मानना ​​है कि आईपीओ में किसी रणनीतिक निवेशक के अपनी हिस्सेदारी बेचने की संभावना नहीं है।

आईपीओ का आकार लिस्टिंग के समय जियो प्लेटफॉर्म्स के मूल्यांकन पर निर्भर करेगा लेकिन अभी मूल्यांकन का दायरा 112 अरब डॉलर से लेकर 148 अरब
डॉलर तक है।

रोडशो के दौरान जियो ने कहा था कि वह 4जी से 5जी अपनाने की अपनी रफ्तार और बढ़ाएगा। कंपनी मोबाइल सेवाओं और ब्रॉडबैंड में ग्राहक जोड़ने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

दूरसंचार कंपनियां शुल्क बढ़ाने पर चर्चा कर रही हैं मगर सूत्रों ने कहा कि आईपीओ के दौरान शुल्क बढ़ाने पर जियो ने आंतरिक रूप से कोई फैसला नहीं लिया है। फिलहाल जियो के 4जी और 5जी ग्राहकों के शुल्क में कोई अंतर नहीं है। कंपनी ने किसी तरह के निर्गम लाने के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

Advertisement
First Published - October 28, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement