facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आरईपीएल को सेबी से एसएम-आरईआईटी के लिए रजिस्ट्रेशन मिला, जल्द लाएगी IPO

Advertisement

आरईपीएल विभिन्न स्थानों पर विविध क्षमताओं के तहत स्मार्ट सिटी, पीएमएवाई और अमृत जैसे सरकारी प्रमुख कार्यक्रमों से व्यापक रूप से जुड़ी है। 

Last Updated- September 27, 2024 | 12:57 PM IST
Mamata Machinery IPO

एकीकृत शहरी विकास तथा बुनियादी ढांचे के लिए परामर्श सेवाएं देने वाली कंपनी रुद्राभिषेक एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईपीएल) को बाजार नियामक सेबी से लघु एवं मझोले रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (एसएम-आरईआईटी) के लिए पंजीकरण प्राप्त हो गया है।

आरईपीएल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह मंजूरी इम्पैक्टआर एसएम आरईआईटी नाम से दी गई है। नए नियमों के बाद यह पंजीकरण प्राप्त करने वाला यह भारत का दूसरा एसएम-आरईआईटी है।

आरईपीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रदीप मिश्रा ने कहा, ‘‘ हम जल्द ही इम्पैक्टआर एसएम आरईआईटी का पहला आरंभिक सार्वजिनक निर्गम (आईपीओ) पेश करने जा रहे हैं। हम भविष्य में पारंपरिक आवासीय तथा वाणिज्यिक संपत्तियों से आगे बढ़कर ‘वेयरहाउसिंग’, अस्पताल, होटल और औद्योगिक स्थानों जैसे विविध परिसंपत्ति वर्गों को पेश करने की योजना बना रहे हैं।’’

आरईपीएल विभिन्न स्थानों पर विविध क्षमताओं के तहत स्मार्ट सिटी, पीएमएवाई और अमृत जैसे सरकारी प्रमुख कार्यक्रमों से व्यापक रूप से जुड़ी है।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 12:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement