facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RK Swamy IPO Listing: कमजोर हुई आईपीओ की शुरुआत, निवेशकों को नहीं मिला लिस्टिंग गेन

Advertisement

RK Swamy Ltd IPO: कंपनी के आईपीओ लिस्टिंग से निवेशकों को कोई मुनाफा नहीं मिला है। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े लेकिन फिर भी निवेशक को कोई प्रॉफिट नहीं हुआ।

Last Updated- March 12, 2024 | 10:43 AM IST
IPO
RK Swamy Ltd IPO Listing

RK Swamy IPO Listing: मार्केटिंग सर्विसेज कंपनी RK Swamy के आईपीओ की आज, 12 मार्च को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है। हालांकि, कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तगड़ा रिस्पांस मिला था। इश्यू आखिरी दिन करीब 26 गुना भरकर सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 20.58 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 34.24 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 33.31 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 2.46 गुना भरा था। लेकिन, आईपीओ की लिस्टिंग ने सभी को निराश कर दिया है।

जानें कैसी हुई लिस्टिंग:

NSE पर, आरके स्वामी का शेयर प्राइस ₹250 प्रति शेयर पर खुला, जो कि ₹288 के इश्यू प्राइस से 13.19 फीसदी कम है। BSE पर, आरके स्वामी का शेयर प्राइस आज ₹252 पर खुला, जो इश्यू प्राइस से 12.50 फीसदी कम है।

यह भी पढ़ें: Krystal Integrated Services IPO: एक दिन बाद खुल रहा है 300 करोड़ का आईपीओ, निवेश की है तैयारी तो जानें सारी डिटेल्स

विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया थी कि आरके स्वामी के शेयर की कीमत ₹288 से ₹296 प्रति शेयर के बीच लिस्ट होगी।

RK Swamy के आईपीओ लिस्टिंग से निवेशकों को कोई मुनाफा नहीं मिला है। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े लेकिन फिर भी निवेशक को कोई प्रॉफिट नहीं देखने को मिला।

इस समय, कंपनी के शेयर BSE पर 277.00 रुपये पर हैं। इसका मतलब है कि निवेशक अभी भी 4 फीसदी घाटे में हैं। वहीं, एंप्लॉयीज मुनाफे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 27 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।

RK Swamy Ltd IPO का प्राइस बैंड
करीब 50 साल पुरानी कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 270-288 रुपये प्रति शेयर तय किया। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 423 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

यह भी पढ़ें: Popular Vehicles and Services IPO: पैसा लगाने से पहले प्राइस बैंड, GMP समेत जान लें ये जरूरी बातें

कौन हैं मर्चेंट बैंकर?
इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर की बात करें तो इसमें एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी शामिल हैं।

जानें कंपनी के बारे में-
RK Swamy Ltd मीडिया, डेटा एनालिटिक्स के लिए सिंगल विंडो सॉल्यूशन और मार्केट रिसर्च सेवाएं मुहैया कराती है। कंपनी इस फील्ड में करीब 50 सालों से काम कर रही है। वित्त वर्ष 2023 के दौरान, आरके स्वामी ने विभिन्न मीडिया आउटलेट्स पर ग्राहकों की ओर से 818 से अधिक क्रिएटिव कैंपेन जारी किए। कंपनी के कई ग्राहकों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड, सेरा सेनेटरीवेयर लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, ई.आई.डी. शामिल हैं। कंपनी तीन व्यावसायिक क्षेत्रों में 12 शहरों में 2,391 लोगों को रोजगार देती है।

Disclaimer: यहां पर सिर्फ आईपीओ से जुड़ी जानकारी दी गई है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। बिजनेस स्टैंडर्ड सलाह देता है कि निवेशक किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार यानी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement