facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RK Swamy IPO: 12 मार्च को लिस्ट होगा आईपीओ, आज चेक करें शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस

Advertisement

RK Swamy Ltd IPO: करीब 50 साल पुरानी कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 270-288 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 423 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Last Updated- March 07, 2024 | 12:35 PM IST
Sri Lotus Developers IPO
Representative Image

RK Swamy IPO: RK Swamy का आईपीओ अगले हफ्ते 12 मार्च को शेयर बाजार में एंट्री करने वाला है। कंपनी के आईपीओ को निशकों से सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तगड़ा रिस्पांस मिला था। इश्यू आखिरी दिन करीब 26 गुना भरकर सब्सक्राइब हुआ। आज यानी 7 मार्च को आईपीओ निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट होगा।

अगर आपने भी इस आईपीओ में निवेश किया है तो अलॉटमेंट स्टेटस तुरंत चेक कर लें।

यह भी पढ़ें: Mukka Proteins IPO Listing: शेयर बाजार में शानदार एंट्री, 43% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ आईपीओ

कैसे चेक करें R K Swamy IPO अलॉटमेंट स्टेटस

  • BSE के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं- www.bseindia.com
  • इसके बाद, ‘Status of Issue Application’ पर क्लिक करें
  • इस सेक्शन में आप ‘Issue Type’ पर क्लिक करने के बाद ‘Equity’ पर क्लिक करें
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू में RK Swamy को सिलेक्ट करें
  • फिर, अपनी डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें
  • ‘I am not a Robot’ पर क्लिक करें और फिर सबमिट करें
  • शेयरों का स्टेटस आपको पता चल जाएगा

RK Swamy Ltd IPO का प्राइस बैंड
करीब 50 साल पुरानी कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 270-288 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 423 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

कौन हैं मर्चेंट बैंकर?
इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर की बात करें तो इसमें एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Krystal Integrated Services का आईपीओ 14 मार्च को खुलेगा, 175 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

जानें कंपनी के बारे में-
RK Swamy Ltd मीडिया, डेटा एनालिटिक्स के लिए सिंगल विंडो सॉल्यूशन और मार्केट रिसर्च सेवाएं मुहैया कराती है। कंपनी इस फील्ड में करीब 50 सालों से काम कर रही है। वित्त वर्ष 2023 के दौरान, आरके स्वामी ने विभिन्न मीडिया आउटलेट्स पर ग्राहकों की ओर से 818 से अधिक क्रिएटिव कैंपेन जारी किए। कंपनी के कई ग्राहकों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड, सेरा सेनेटरीवेयर लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, ई.आई.डी. शामिल हैं। कंपनी तीन व्यावसायिक क्षेत्रों में 12 शहरों में 2,391 लोगों को रोजगार देती है।

Disclaimer: यहां पर सिर्फ आईपीओ से जुड़ी जानकारी दी गई है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। बिजनेस स्टैंडर्ड सलाह देता है कि निवेशक किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार यानी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 12:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement