facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Royal Sense IPO listing: रॉयल सेंस के IPO की बाजार में धांसू एंट्री, 90% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

रॉयल सेंस का आईपीओ (Royal Sense IPO) 12 मार्च को सब्स्क्राइब करने के लिए खुला था और बोली लगाने की अंतिम तारीख 14 मार्च, 2024 रखी गई थी।

Last Updated- March 19, 2024 | 11:25 AM IST

Royal Sense IPO listing Price: रॉयल सेंस के आईपीओ की शेयर बाजार में शानदार एंट्री हुई और कंपनी का शेयर मंगलवार को बीएसई पर मजबूत शुरुआत के साथ 68 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 90 प्रतिशत प्रीमियम लेकर 129.20 पर लिस्ट हुआ।

रॉयल सेंस का आईपीओ (Royal Sense IPO) 12 मार्च को सब्स्क्राइब करने के लिए खुला था और बोली लगाने की अंतिम तारीख 14 मार्च, 2024 रखी गई थी। आईपीओ पूरी तरह 9.86 करोड़ की राशि का पब्लिक इश्यू था और इसमें केवल 14.5 लाख नए शेयर रखे गए थे।

स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइज (SME) आईपीओ को बोली के आखिरी दिन निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला था और निवेशकों ने आईपीओ को 8.5 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया।

एसएमई आईपीओ को पेश किए गए 12,90,000 शेयरों के मुकाबले 1,09,94,000 शेयर आवेदन प्राप्त हुए। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 7.32 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 9.72 गुना बुक किया गया था।

क्या करती है रॉयल सेन्स ?

रॉयल सेंस लिमिटेड मेडिकल उपकरण, सर्जिकल उपकरण, सर्जिकल उपभोग्य वस्तुएं, प्रयोगशाला उपकरण, प्रयोगशाला अभिकर्मक, मेडिकल डिस्पोजल और डायग्नोस्टिक किट सहित उत्पादों की एक विस्तृत सीरीज प्रदान करने में माहिर है।

कंपनी अपने उत्पादों को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में स्वास्थ्य मंत्रालय के विभागों के साथ-साथ वितरकों और उप-डीलरों के नेटवर्क के जरिये सीधे कई क्षेत्रों में वितरित करती है। इसके अलावा, कंपनी देश भर में सरकारी संस्थानों और निजी अस्पतालों तक अपने उत्पाद की सप्लाई कर रही है।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement