facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैनकाइंड फार्मा के 4,326 करोड़ रुपये के IPO पर लगी 50,000 करोड़ रुपये की बोली

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 11:55 PM IST
IGI IPO

मैनकाइंड फार्मा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को पेश शेयरों के मुकाबले 15 गुना से ज्यादा बोली मिली। संस्थागत निवेशकों की तरफ से मजबूत मांग रही जबकि खुदरा श्रेणी में अभी तक खास रुझान देखने को नहीं मिला है।

IPO की संस्थागत श्रेणी में करीब 50 गुना आवेदन मिले जबकि धनाढ्य निवेशकों यानी HNI श्रेणी में 3.8 गुना बोली मिली। उधर, खुदरा निवेशकों की श्रेणी में महज 92 फीसदी आवेदन मिले।

एंकर निवेशकों की मांग को शामिल करते हुए 4,326 करोड़ रुपये के IPO (जो साल का सबसे बड़ा IPO है) को करीब 50,000 करोड़ रुपये की बोली मिली, जो प्राथमिक बाजारों में सुधार की उम्मीद जगाता है। बिक्री के लिहाज से देश की चौथी सबसे बड़ी दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा के IPO में एंकर निवेशकों ने करीब 1,300 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए आवेदन किए हैं। कंपनी का IPO पूरी तरह से ओएफएस है, जहां प्रवर्तक, वैश्विक प्राइवेट इक्विटी फर्म केयर्नहिल व अन्य निवेशक अपने शेयर बेच रहे हैं।

Also read: Mankind Pharma IPO: दांव लगाना होगा फायदे का सौदा? जानें प्रमुख ब्रोकरों की राय

मैनकाइंड ने IPO का कीमत दायरा 1,026 से 1,080 रुपये प्रति शेयर तय किया था। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 43,264 करोड़ रुपये बैठता है, जो वित्त वर्ष 22 की आय का करीब 30 गुना है। यह मूल्यांकन अन्य सूचीबद्ध‍ दवा कंपनियों की तरह ही है। कंपनी दवा फॉर्मुलेशन के विकास, विनिर्माण व विपणन से जुड़ी है, साथ ही उसके पास कई हेल्थकेयर उत्पाद भी हैं। कंपनी का ध्यान देसी बाजार पर है, इसके परिणामस्वरूप भारत के परिचालन राजस्व का वित्त वर्ष 21-22 के कुल राजस्व में 97.60 फीसदी योगदान रहा।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 8:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement