facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sagility India IPO: 12 नवंबर को होगी लिस्टिंग, रिटेल निवेशकों के दम पर 3.20 गुना सब्सक्राइब; जानें GMP

Advertisement

Sagility India IPO: रिटेल निवेशकों ने अंतिम दिन बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे इस सेगमेंट की बुकिंग 4.07 गुना अधिक हो गई। गुरुवार, 7 नवंबर को बिडिंग का अंतिम दिन था।

Last Updated- November 10, 2024 | 12:01 PM IST
IPO
Representative Image

Sagility India IPO: बेंगलुरु की हेल्थकेयर कंपनी सैगिलिटी इंडिया का पब्लिक इश्यू आखिरी दिन 3.2 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों ने अंतिम दिन बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे इस सेगमेंट की बुकिंग 4.07 गुना अधिक हो गई। गुरुवार, 7 नवंबर को बिडिंग का अंतिम दिन था।

इसके अलावा, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) ने पब्लिक ऑफर को 1.92 गुना ओवरसब्सक्राइब किया। NIIs ने 10.50 करोड़ शेयरों की तुलना में 20.15 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने भी रिटेल इन्वेस्टर्स की तर्ज पर बिडिंग की, और यह सेगमेंट आखिरी दिन 3.52 गुना ओवरसब्सक्राइब हो गया। QIBs ने 21 करोड़ शेयरों के ऑफर के मुकाबले 73.86 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई।

गौरतलब है कि सैजिलिटी इंडिया का आईपीओ 5 नवंबर से 7 नवंबर तक खुला था, इसके अलॉटमेंट की घोषणा 8 नवंबर को की गई, और आईपीओ का लिस्टिंग 12 नवंबर 2024 को BSE, NSE पर होने की संभावना है।

Sagility आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्थिति

सैगिलिटी आईपीओ का इनिशियल पब्लिक ऑफर सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 3.20 गुना सब्सक्राइब हुआ है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, 38.70 करोड़ शेयरों के मुकाबले 123.99 करोड़ शेयरों की बोलियां प्राप्त हुईं।

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा 4.16 गुना, नॉन-इंस्टिट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 1.93 गुना और क्यूआईबी का हिस्सा 3.52 गुना भरा गया। कर्मचारियों का हिस्सा 3.75 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

Sagility IPO GMP

Sagility India IPO का आखिरी GMP ₹0.30 है। IPO का प्राइस बैंड ₹30.00 है, और इस हिसाब से Sagility India IPO की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹30.3 होगी (कैप प्राइस + आज का GMP)। हर शेयर पर अनुमानित लाभ/नुकसान का प्रतिशत 1.00% है।

(*डिसक्लेमर- इस IPO में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें और जोखिम को समझें। बाजार में उतार-चढ़ाव से निवेश मूल्य बदल सकता है। निर्णय पूरी तरह निवेशक की जिम्मेदारी पर होगा।)

Advertisement
First Published - November 10, 2024 | 9:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement