facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sahaj Fashions IPO Listing: फैब्रिक कंपनी की सुस्त शुरुआत, निवेशकों को मिली निराशा

Advertisement

लिस्टिंग के कुछ देर बाद सहज फैशन के शेयरों में मजबूत आई और फिलहाल यह 31.50 रुपये पर ट्रेड करता दिख रहा है यानी अब आईपीओ निवेशक 5 फीसदी मुनाफे में हैं।

Last Updated- September 06, 2023 | 11:18 AM IST
IGI IPO

Sahaj Fashions IPO Listing: फैब्रिक कंपनी सहज फैशन लिमिटेड (Sahaj Fashions Ltd) ने बुधवार को एनएसई इमर्ज पर धीमी शुरुआत की। कंपनी के शेयर की सुस्त शुरुआत से निवेशकों को निराशा हुई है। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 30 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं।

NSE SME पर इसकी शुरुआत 31 रुपये पर हुई। इसका मतलब है कि निवेशकों को केवल 3 फीसदी का ही गेन मिल सका। हालांकि लिस्टिंग के कुछ देर बाद सहज फैशन के शेयरों में मजबूत आई और फिलहाल यह 31.50 रुपये पर ट्रेड करता दिख रहा है यानी अब आईपीओ निवेशक 5 फीसदी मुनाफे में हैं।

यह भी पढ़ें : IPO: 2023 में निवेशकों को मिला तगड़ा रिटर्न, 20 आईपीओ में केवल एक का शेयर इश्यू प्राइस से रहा कम

आईपीओ को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

सहज फैशन के आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी का 13.96 करोड़ रुपये का आईपीओ 25-29 अगस्त के बीच खुला था। इस दौरान कंपनी के आईपीओ को कुल 7.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

खुदरा निवेशकों ने इस आईपीओ में जमकर पैसे लगाए थे। सहज फैशन के आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में 11.72 गुना और अन्य कैटेगरी में 3.78 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

एसएमई आईपीओ एक फिक्स प्राइस इश्यू था और कंपनी ने सार्वजनिक पेशकश से 13.96 करोड़ रुपये जुटाए।

यह भी पढ़ें : Samhi Hotels, Motisons Jewellers को आईपीओ के लिए SEBI की मंजूरी मिली

OFS के तहत 1.76 लाख शेयरों की बिक्री

सहज फैशन ने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 4,476,000 (44.76 लाख) नए शेयर जारी किए हैं। ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 1.76 लाख शेयरों की बिक्री हुई है।कंपनी के आईपीओ की कीमत ₹30 प्रति इक्विटी शेयर तय की गई थी।

जुटाए गए रुपयों से क्या करेगी कंपनी?

नए शेयरों के माध्यम से जुटाए गए रुपयों से कंपनी मार्जिन मनी समेत वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने के लिए इस्तेमाल करेगी।

क्या करती है Sahaj Fashions?

सहज फैशन लिमिटेड कपड़े, होम फर्निशिंग और इंडस्ट्रियल इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए फैब्रिक बनाती है। कंपनी कॉटन सूटिंग फैब्रिक और कॉटन शर्टिंग फैब्रिक, पॉलिएस्टर-आधारित और सूती-पॉलिएस्टर मिश्रित कपड़े बनाती है।यह सूती धागे से रंगे कपड़े भी बनाती है जो गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में इसका सबसे अधिक मांग वाला उत्पाद है।

यह भी पढ़ें : Vishnu Prakash IPO Listing: विष्णु प्रकाश की बाजार में धमाकेदार एंट्री, 65% प्रीमियम के साथ हुआ लिस्ट

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement