facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sanstar IPO listing: सनस्टार की बाजार में फीकी एंट्री! 14% के प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

सनस्टार लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला था और इसे बोली के आखिरी दिन 82.99 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Last Updated- July 26, 2024 | 1:35 PM IST
Indo Farm Equipment IPO

Sanstar IPO listing price: सनस्टार लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज शेयर बाजार में बढ़त के साथ लिस्ट हुआ। सनस्टार का शेयर एनएसई पर 109 रुपये पर खुला, जो कि 95 रुपये के प्राइस बैंड से 14.73% ज्यादा है। बीएसई (BSE) पर सनस्टार का शेयर 106.40 रुपये पर खुला, जो इश्यू प्राइस की तुलना में 12% अधिक है।

निवेशकों और व्यापारियों के बीच इस IPO को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला था। मार्केट एक्सपर्ट्स ने सनस्टार लिमिटेड के आईपीओ के 125 से 130 रुपये के बीच खुलने की उम्मीद जताई थी।

निवेशकों से मिला था तगड़ा रिस्पांस

सनस्टार लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला था और इसे बोली के आखिरी दिन 82.99 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Sanstar IPO ग्रे मार्केट प्रीमियम

सनस्टार आईपीओ (Sunstar IPO) के शेयर लिस्टिंग से पहले आज सुबह ग्रे मार्केट में तेजी से ट्रेड हो रहे थे। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, Sanstar के शेयर आज सुबह ग्रे मार्केट में ₹35 के प्रीमियम पर चल रहे थे। इसे देखते हुए एक्सपर्ट्स ने सनस्टार लिमिटेड के आईपीओ के 130 रुपये के आस पास लिस्ट होने की उम्मीद जताई थी।

Sanstar IPO प्राइस बैंड

प्लांट बेस्ड स्पेशल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ने अपने 510 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) के लिए प्राइस बैंड 90-95 रुपये तय किया था।

कब खुला था आईपीओ?

सनस्टार लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जुलाई को खुल गया। निवेशकों ने इस इश्यू में 23 जुलाई तक बोली लगाई।

जुटाए गए रुपयों का इस्तेमाल?

इश्यू से मिलने वाली कुल इनकम में से 181.55 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी की अपने धुले प्लांट के विस्तार के लिए कैपिटल खर्च आवश्यकता को पूरा करने के लिए किया करेगी। इसके अलावा लोन चुकाने के लिए 100 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि कुछ पैसा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement