facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Scoda Tubes IPO: शेयर अलॉट हुए या नहीं? यहां सेकंड्स में चेक करें स्टेटस; GMP दे रहा कमाई की उम्मीद

Advertisement

Scoda tubes IPO: शेयर सोमवार (2 जून) को 160.5 रुपये प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। यह प्राइस बैंड के अपर एन्ड 140 रुपये से 20.5 रुपये या 14.64% का प्रीमियम है।

Last Updated- June 02, 2025 | 11:08 AM IST
Aequs IPO GMP

Scoda Tubes IPO allotment status: स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी सोमवार (2 जून 2025) को फाइनल रूप दिया जाएगा। निवेशकों से मजबूत रिस्पांस मिलने और 57.37 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने शुक्रवार (30 मई) को बंद हो गया था।

स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक बीएसई, एनएसई या इश्यू रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। निवेशक स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस को देखने के लिए निम्नलिखित लिंक का उपयोग कर सकते हैं;

BSE पर Scoda Tubes IPO अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Scoda Tubes IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Scoda Tubes IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ (Scoda Tubes IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Scoda Tubes IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

अनौपचारिक बाजार (नॉन-लिस्टेड) में स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ के शेयर सोमवार (2 जून) को 160.5 रुपये प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। यह प्राइस बैंड के अपर एन्ड 140 रुपये से 20.5 रुपये या 14.64% का प्रीमियम है। इससे यह संकेत मिलता है कि बाजार में इसकी अच्छी मांग है।

Scoda Tubes IPO: अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

स्कोडा ट्यूब्स के लिए बोली लगाने के लिए तीन दिवसीय सदस्यता विंडो शुक्रवार, 30 मई 2025 को समाप्त हो गई। स्कोडा ट्यूब्स आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 2 जून, 2025 को होने की संभावना है। वहीं, शेयर मंगलवार यानी 3 जून 2025 को डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे।

Scoda Tubes IPO final subscription status

स्कोडा ट्यूब्स के 220 करोड़ रुपये के आईपीओ को 130 से 140 रुपये के प्राइस बैंड पर 100 शेयरों के लॉट साइज़ के साथ पेश किया था। कंपनी को आईपीओ के तहत 1,10,00,086 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 63,11,23,200 शेयरों के लिए बोलियां मिली थी। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को कुल मिलकर 57.37 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Advertisement
First Published - June 2, 2025 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement