facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चार नए आईपीओ को सेबी की मंजूरी

Advertisement

बाजार नियामक सेबी ने रीग्रीन-एक्सल ईपीसी इंडिया, डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर, कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर और हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ को मंजूरी दी है।

Last Updated- January 08, 2025 | 11:30 PM IST
Top Performing IPO in 2025

बाजार नियामक सेबी ने रीग्रीन-एक्सल ईपीसी इंडिया, डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर, कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर और हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ को मंजूरी दी है। हालांकि दो अन्य कंपनियों अमृता हेल्थकेयर और मॉरी टेक ने अपने आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिए हैं। रियल एस्टेट डेवलपर कासाग्रैंड की योजना आईपीओ से 1,100 करोड़ रुपये जुटाने की है, जिसमें प्रवर्तक 100 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

टेमासेक होल्डिंग्स और टीपीजी समर्थित नेत्र देखभाल सेवा प्रदाता डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर की योजना नए शेयर जारी कर 300 करोड़ रुपये जुटाने की है और इस आईपीओ में प्रवर्तक व अन्य शेयरधारक 6.95 करोड़ शेयर बेचेंगे। रीग्रीन-एक्सल ईपीसी के आईपीओ में 350 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे जबकि प्रवर्तक 1.15 करोड़ शेयर बेचेंगे। कंपनी एथनॉल संयंत्रों के डिजाइन और विनिर्माण से जुड़ी है।

लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ

ऑर्बिमेड समर्थित लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ 13 जनवरी को खुलकर 15 को बंद होगा। कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसने 698 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 407-428 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने आईपीओ में नए शेयरों की बिक्री का आकार 150 करोड़ रुपये से घटाकर 138 करोड़ रुपये कर दिया है तथा बिक्री पेशकश का आकार 1.28 करोड़ इक्विटी शेयरों से बढ़ाकर लगभग 1.31 करोड़ शेयर कर दिया है। भाषा

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement