facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO बाजार में हलचल! Kent RO समेत 4 कंपनियों के आईपीओ को सेबी की मंजूरी, चेक करें डिटेल्स

Advertisement

Upcoming IPOs: चारों कंपनियों ने जनवरी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। इन्हें तीन से छह जून के बीच सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिली।

Last Updated- June 11, 2025 | 3:18 PM IST
Aequs IPO GMP
Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: वाटर प्योरिफायर बेचने वाली कंपनी केंट आरओ सिस्टम्स (Kent RO Systems) और करमतारा इंजीनियरिंग समेत चार कंपनियों को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिये पैसे जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की तरफ से मंगलवार को दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, अन्य दो कंपनियां ट्रांसफार्मर कंपोनेंट मैन्यूफैक्चर मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज और ‘वाइंडिंग’ प्रोडक्ट मैन्यूफैक्चर विद्या वायर्स हैं। इन दोनों कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है।

ALSO READ: Liquor Stocks: एक्ससाइज ड्यूटी बढ़ने के बावजूद चमके ये 2 लिकर स्टॉक्स, निवेशकों की जमकर खरीदारी; 17% तक उछला भाव

चारों कंपनियों ने जनवरी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। इन्हें तीन से छह जून के बीच सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिली। इस बीच, साई इंफिनियम ने चार जून को अपने आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिए थे।

Kent RO IPO

इन कंपनियों की ओर से दाखिल आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, केंट आरओ सिस्टम्स (Kent RO Systems IPO) का आईपीओ पूरी तरह से प्रोमोटर्स के एक करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है।

Karamtara Engineering IPO

करमतारा इंजीनियरिंग का प्रस्तावित आईपीओ 1,350 करोड़ रुपये की वैल्यू के नए शेयर और प्रवर्तकों के 400 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) का संयोजन है।

Mangal Electrical Industries IPO

मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज (Mangal Electrical Industries IPO) का 450 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से नए इश्यू पर आधारित है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (OFS) घटक नहीं है।

Vidya Wires IPO

वहीं विद्या वायर्स का आईपीओ (Vidya Wires IPO) 320 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और प्रोमोटर्स की तरफ एक करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश का संयोजन है। इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 3:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement