facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने फिजिक्सवाला, विनिर इंजीनियरिंग समेत सात कंपनियों के IPO को दी मंजूरी

Advertisement

नई मंजूरियां आने वाले महीनों में एक मजबूत प्राथमिक बाजार का संकेत देती हैं। हालांकि गौडियम आईवीएफ और वीमन हेल्थ ने अपने आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिए हैं। 

Last Updated- July 24, 2025 | 10:03 PM IST
Aye Finance IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फिजिक्सवाला, फूजियामा पावर सिस्टम, विनिर इंजीनियरिंग और चार अन्य कंपनियों के आईपीओ को बाजार नियामक से मंजूरी मिल गई है। फिजिक्सवाला ने प्री-फाइलिंग का गोपनीय रास्ता अपनाया था। इसमें इश्यू का विवरण तब तक गोपनीय रखा जाता है जब तक कि दस्तावेज के मसौदे को अपडेट नहीं किया जाता। सेबी ने पिछले हफ्ते सात कंपनियों को पत्र भेजे थे। एनलॉन हेल्थकेयर, सात्विक ग्रीन एनर्जी, प्रणव कंस्ट्रक्शन्स और एसआईएस कैश सर्विसेज को मंजूरी मिल गई है। नई मंजूरियां आने वाले महीनों में एक मजबूत प्राथमिक बाजार का संकेत देती हैं। हालांकि गौडियम आईवीएफ और वीमन हेल्थ ने अपने आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिए हैं। 

IPO से 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगी एनएसडीएल  

नैशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) का आईपीओ 30 जुलाई को खुलकर एक अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशक 29 जुलाई को इसके लिए बोली लगा पाएंगे। आईपीओ 5.01 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है और इसमें काई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। एनएसई, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एसयूयूटीआई) अपने शेयर बेच रही हैं। बाजार सूत्रों ने आईपीओ का आकार करीब 4,000 करोड़ रुपये आंका है। भाषा 

Advertisement
First Published - July 24, 2025 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement