facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने रोका SK Finance का 2200 करोड़ रुपये का IPO, नहीं बताई वजह

Advertisement

जयपुर स्थित कंपनी एसके फाइनेंस ने इस साल मई में कैपिटल मार्केट रेगुलेटर के समक्ष आईपीओ (IPO) के लिए अपने शुरुआती कागजात दाखिल किए थे।

Last Updated- July 08, 2024 | 6:39 PM IST
IPO Calendar

SK Finance Ipo Update: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने एसके फाइनेंस (SK Finance) के प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को रोक दिया है। एसके फाइनेंस, वाहन वित्त और व्यवसाय ऋण पर आधारित एक गैर बैंकिंग वित्त कंपनी है।

बाजार नियामक की वेबसाइट पर सोमवार को दी जानकारी में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कहा कि एसके फाइनेंस के आईपीओ के संबंध में ‘निष्कर्ष जारी करने पर रोक लगाई गई है।’’

हालांकि, ऐसा करने की वजह इसमें नहीं बताई गई है। सेबी की भाषा में ‘निष्कर्ष’ जारी होने का मतलब आईपीओ के लिए हरी झंडी मिलना होता है। जयपुर स्थित ऋणदाता ने इस साल मई में कैपिटल मार्केट रेगुलेटर के समक्ष आईपीओ के लिए अपने शुरुआती कागजात दाखिल किए थे।

प्रस्ताव के मसौदे के मुताबिक, एसके फाइनेंस की आईपीओ (SK Finance IPO) के तहत 500 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी करने की योजना थी। इसके अलावा प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स 1700 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (OFS) कर रहे थे।

Advertisement
First Published - July 8, 2024 | 6:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement