facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sebi का एक्शन! IPO प्राइस बैंड बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने वाले तीन मर्चेन्ट बैंकरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Advertisement

माधबी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा कि पूंजी बाजार नियामक को इस तरह की गतिविधियों का पता चला है। उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

Last Updated- January 19, 2024 | 4:45 PM IST
Gone are the days of the gray market! Preparation to start trading in IPO before listing: SEBI ग्रे मार्केट के लद गए दिन! लिस्टिंग से पहले IPO में ट्रेडिंग शुरू करने की तैयारी: SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) को तीन मर्चेंट बैंकर के शेयर बिक्री के दौरान सब्सक्रिप्शन बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की गतिविधियों में शामिल होने का पता चला है।

सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा कि पूंजी बाजार नियामक को इस तरह की गतिविधियों का पता चला है। उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

यहां निवेश बैंकर के समूह की तरफ से आयोजित वार्षिक सम्मेलन में बुच ने कहा कि सेबी को ऐसे मामलों की भी जानकारी मिली है जहां कुछ निर्दोष लोगों के खातों का नियंत्रण लेकर शेयर बाजार में कारोबार किया जाता है। ये वे लोग होते हैं, जो नहीं चाहते कि उन्होंने जो कारोबार किया, उसका पता किसी को चले।

बुच ने कहा, ‘‘अधिक संख्या में अभिदान का आभास देने के लिए आईपीओ आवेदन संख्या को बढ़ाने की प्रवृत्ति भी है’’ सेबी के पास इस बारे में आंकड़े तथा सबूत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ऐसी गतिविधयों को देख रहे हैं… जिसमें मर्चेंट बैंकर शामिल पाए गए हैं…बार-बार ऐसी गड़बडी में नाम सामने आते हैं। इसलिए निवेशकों के हित में हमें नीति की समीक्षा के साथ-साथ प्रवर्तन कार्रवाई दोनों शुरू करने की जरूरत होगी।’’

बुच की ओर से ये टिप्पणियां आईपीओ के लिए आवेदनों की संख्या में भारी उछाल के बीच आई हैं। कई कंपनियों के आईपीओ को लेकर निवेशकों की बहुत अधिक मांग देखी गयी है। अधिक आवेदन आने और निवेशकों की ज्यादा मांग से आम तौर पर संबंधित कंपनी का आईपीओ प्राइस बैंड के मुकाबले काफी बढ़त के साथ सूचीबद्ध होता है।

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement