facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Emcure Pharma: बेच दें या होल्ड करें शेयर? जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Advertisement

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओवरसब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग गेन दिखाता है कि निवेशकों में एमक्योर के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और अंतरराष्ट्रीय पहुंच को लेकर मजबूत विश्वास है।

Last Updated- July 10, 2024 | 5:08 PM IST
Emcure Pharma IPO: After anchor investors, Rs 1952 crore IPO is opening for RIIs today, what is GMP? Emcure Pharma IPO: एंकर निवेशकों के बाद RIIs के लिए आज ओपन हो रहा 1952 करोड़ रुपये का आईपीओ, क्या है GMP?

शार्क टैंक इंडिया की जज और ‘Phar-Maa’ के नाम से मशहूर नमिता थापर (Namita Thapar) की कंपनी एमक्योर फार्मा के आईपीओ (Emcure Pharma IPO) ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE पर 1325.05 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस 1008 रुपये की तुलना में 31.45 प्रतिशत ज्यादा है।

बाजार में लिस्ट होने के बाद एमक्यूर फार्मा के शेयर (Emcure Pharma Share) 1,383.65 रुपये तक चले गए, जो लिस्टिंग प्राइस से भी 5.2 प्रतिशत ज्यादा है।

आईपीओ को निवेशकों से मिला था जोरदार रिस्पांस

बता दें कि एमक्योर फार्मा के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था और इसे 67.87 गुना बुक किया गया था। आईपीओ के रिटेल निवेशकों (RII) के हिस्से को 7.36 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के हिस्से को 49.32 गुना जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (QIB) कैटिगरी को 191.24 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओवरसब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग गेन दिखाता है कि निवेशकों में एमक्योर के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और अंतरराष्ट्रीय पहुंच को लेकर मजबूत विश्वास है।

‘1200 रुपये का स्टॉपलॉस रख शेयर को करें होल्ड’

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड की वेल्थ प्रमुख शिवानी न्याति ने कहा, ”एमक्योर फार्मा (Emcure pharma) का लिस्टिंग प्रदर्शन पॉजिटिव रहा है और यह प्री-लिस्टिंग की उम्मीदों के अनुरूप है। निवेशकों का निवेश के लिए मजबूत रिस्पांस और लिस्टिंग गेन कंपनी की भविष्य की क्षमता में उनके विश्वास को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा, ”फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री के भीतर कई तरह के जोखिम होते है। इसलिए निवेशकों को लगातार शेयर के प्रदर्शन की निगरानी करने पड़ती है। हमारा मानना है कि निवेशक 1200 रुपए के भाव पर स्टॉपलॉस (Stop loss) रखकर शेयर को होल्ड कर सकते हैं।”

आनंद राठी शेयर्स और स्टॉक ब्रोकर्स में प्रमुख फंडामेंटल रिसर्च (इन्वेस्टमेंट सर्विसेज) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ”एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स ने रिसर्च के क्षेत्र में कदम रखा है और दुनिया भर में कई चिकित्सीय क्षेत्रों में फार्मास्युटिकल उत्पादों का विकास, उत्पादन और मार्केट किया है।”

उन्होंने कहा, ”कंपनी के नए इनोवेटिव प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, दुनिया भर में सफल उपस्थिति और अनुसंधान एवं विकास (रिसर्च एंड डेवेलपमेंट) बेस को ध्यान में रखते हुए निवेशक एमक्योर फार्मा के शेयर को होल्ड कर सकते हैं।”’

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement