facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shadowfax Tech IPO Listing: निवेशकों को झटका, 9% डिस्काउंट के साथ 113 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Shadowfax Tech IPO Listing: शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के शेयर एनएसई पर 112.60 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस 124 रुपये की तुलना में 11.4 रुपये या 9.2% कम है।

Last Updated- January 28, 2026 | 11:23 AM IST
Powerica Share price

Shadowfax Tech IPO Listing: लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार (28 जनवरी) को शेयर बाजार में लिस्ट हुए। हालांकि, बाजार में पॉजिटिव माहौल के बावजूद लिस्टिंग फिकी रही। शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के शेयर एनएसई पर 112.60 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस 124 रुपये की तुलना में 11.4 रुपये या 9.2 प्रतिशत की डिस्काउंट दर्शाता है।

बीएसई पर भी शैडोफैक्स के शेयर 113 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस से 11 रुपये या 9 प्रतिशत कम है। लिस्टिंग के बाद शेयर में सुधार देखने को मिला और यह लिस्टिंग प्राइस से करीब 4 प्रतिशत ऊपर कारोबार करता दिखा।

शैडोफैक्स की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमानों से भी कमजोर रही। लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में करीब 120.5 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इससे इश्यू प्राइस के मुकाबले 3.5 रुपये या 3 प्रतिशत की ग्रे मार्केट छूट का संकेत मिला था।

यह भी पढ़ें: PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारी

Shadowfax Tech IPO subscription

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज़ के आईपीओ को निवेशकों से फीका रिस्पॉन्स मिला। कुल मिलाकर यह इश्यू 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ। ऑफर किए गए 8.9 करोड़ शेयरों के मुकाबले निवेशकों ने 24.24 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने मांग में बढ़त दिखाई और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 3.81 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) कैटेगरी 84 प्रतिशत सब्सक्राइब हुई, जबकि रिटेल निवेशकों के हिस्से को रिजर्व शेयरों की तुलना में 2.31 गुना बोलियां मिलीं।

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने आईपीओ के जरिये सफलतापूर्वक 1,907.27 करोड़ रुपये जुटाए। इसमें 8.06 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू और 7.32 करोड़ इक्विटी शेयरों का बिक्री प्रस्ताव (OFS) शामिल था।

Advertisement
First Published - January 28, 2026 | 10:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement