facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO: लिस्टिंग पर चमके 5 कंपनियों के शेयर, निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न

Advertisement

पांचों आईपीओ सोमवार को बंद हुए थे और इनको संचयी तौर पर 1.4 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं जबकि ये कंपनियां कुल 2,909 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार में उतरी थी।

Last Updated- December 27, 2024 | 9:27 PM IST
SME IPO

पांच कंपनियों के शेयर शुक्रवार को एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हुए और शेयरधारकों को सूचीबद्धता पर 18 फीसदी से लेकर 159 फीसदी तक का फायदा हुआ। इसकी अगुआई प्लास्टिक बैग बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन की विनिर्माता ममता मशीनरी ने की जिसका शेयर सूचीबद्धता पर दोगुना हो गया।

कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस 243 रुपये के मुकाबले 387 रुपये की बढ़त के साथ 630 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के 179 करोड़ रुपये के आईपीओ (पूरी तरह से ओएफएस) को 195 गुना बोलियां मिली थीं।

डैम कैपिटल एडवाइजर्स का शेयरअपने इश्यू प्राइस 415 रुपये के मुकाबले 47 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। आखिरी बंद भाव पर निवेश बैंकिंग फर्म का मूल्यांकन 2,934 करोड़ रुपये बैठता है। उधर, इंजीनियरिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन फर्म ट्रांसरेल लाइटिंग की मार्केट वैल्यू 28 फीसदी बढ़कर 7,428 करोड़ रुपये हो गई। डैम और ट्रांसरेल का आईपीओ करीब 840-840 करोड़ रुपये का था और इन्हें 82-82 गुना आवेदन मिले थे।

इस बीच, सनातन टेक्सटाइल्स और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स के शेयर में 20-20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। पॉलिएस्टर यार्न विनिर्माता के आईपीओ को करीब 36 गुना बोलियां मिली थीं और वेस्टवाटर ट्रीटमेंट फर्म कॉनकॉर्ड एनवायरो को करीब 11 गुना आवेदन मिले थे।

पांचों आईपीओ सोमवार को बंद हुए थे और इनको संचयी तौर पर 1.4 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं जबकि ये कंपनियां कुल 2,909 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार में उतरी थी।

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement