facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?

Advertisement

Shree Ram Twistex IPO: कॉटन यार्न बनाने वाली कंपनी का यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। यानी कंपनी 1.06 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी कर रही है।

Last Updated- February 23, 2026 | 12:27 PM IST
IPO

Shree Ram Twistex IPO: कॉटन यार्न बनाने वाली कंपनी Shree Ram Twistex का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए सोमवार (23 फरवरी) को खुल गया है। कंपनी ने इश्यू के जरिए बाजार से करीब 110.24 करोड़ जुटाने का टारगेट रखा है। आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेत ज्यादा मजबूत नहीं हैं। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 95 से 104 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कॉटन यार्न बनाने वाली कंपनी का यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। यानी कंपनी 1.06 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी कर रही है। इनकी कुल कीमत करीब 110.24 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल (OFS) का कोई हिस्सा नहीं है, यानी पुराने शेयरधारक अपने शेयर नहीं बेच रहे हैं।

आईपीओ का प्राइस बैंड 95 से 104 प्रति शेयर तय किया गया है और एक लॉट में 144 शेयर होंगे। निवेशक को कम से कम एक लॉट यानी 144 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। अपर प्राइस बैंड 104 रुपये पर एक लॉट खरीदने के लिए रिटेल निवेशक को कम से कम 14,976 रुपये का निवेश करना होगा।

Shree Ram Twistex IPO: सब्सक्राइब करें या नहीं ?

ब्रोकरेज फर्म स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट ने इस आईपीओ को ‘अवॉयड’ यानी दूर रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कंपनी का वैल्यूएशन करीब 29-30 गुना P/E पर है। इसमें भविष्य की ज्यादातर ग्रोथ पहले से ही शामिल मानी जा रही है।

हालांकि कंपनी का मुनाफा और मार्जिन बेहतर हो रहे हैं और ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल से लागत में फायदा मिल रहा है। लेकिन बाजार में मौजूद दूसरी सस्ती कंपनियों की तुलना में इसमें फिलहाल ज्यादा तेजी की गुंजाइश कम दिखती है।

ब्रोकरेज का कहना है कि यह आईपीओ सिर्फ उन निवेशकों के लिए ठीक है जो ज्यादा जोखिम लेने को तैयार हैं और लॉन्ग टर्म लिहाज से निवेश करना चाहते हैं। जो लोग लिस्टिंग गेन या सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए। उनके मुताबिक आईपीओ की कीमत पूरी तरह तय या थोड़ी महंगी लग रही है। इससे रिटेल निवेशकों के लिए ‘सुरक्षा का मार्जिन’ कम बचता है।

वहीं, मास्टरट्रस्ट के एनालिस्ट्स ने आईपीओ को लॉन्ग टर्म लिहाज से ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कंपनी B2B सेगमेंट में काम करती है। कंपनी के पास मजबूत ग्राहक नेटवर्क है और उसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अच्छी जगह पर स्थित है। इससे कंपनी को कॉटन आधारित उत्पादों की बढ़ती मांग, घरेलू खपत में इजाफा और टेक्सटाइल सेक्टर में बढ़ते निर्यात के मौके का फायदा मिल सकता है। उनके मुताबिक, निवेशक इसे लंबी अवधि के संभावित निवेश अवसर के रूप में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह

Shree Ram Twistex IPO GMP

ग्रे मार्केट के संकेत बताते हैं कि श्री राम ट्विस्टेक्स के आईपीओ को लेकर उत्साह ज्यादा मजबूत नहीं है। अनौपचारिक बाजार की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर करीब 109 रुपये प्रति शेयर पर खरीदे-बेचे जा रहे थे। इसका मतलब है कि शेयर ग्रे मार्केट में 5 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर चल रहा है। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 104 रुपये से लगभग 4.81 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement