facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shree Tirupati Balajee IPO listing: शेयर बाजार में हुई आईपीओ की एंट्री, बीएसई पर 12% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

Advertisement

Shree Tirupati Balajee IPO listing: तीन दिनों की बोली प्रक्रिया के दौरान IPO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसे कुल 124.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Last Updated- September 12, 2024 | 10:41 AM IST
IPO Listing
Representative image

IPO listing: श्री तिरुपति बालाजी के शेयरों ने आज बाजार में अच्छा डेब्यू किया। NSE पर यह ₹90 पर लिस्ट हुआ, जो इसके IPO प्राइस ₹83 से 8.4 प्रतिशत का प्रीमियम है। वहीं, BSE पर इसकी लिस्टिंग ₹92.9 पर हुई, जो इश्यू प्राइस से 11.93 प्रतिशत का प्रीमियम है।

श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग का ₹169.65 करोड़ का IPO 5 सितंबर 2024 से 9 सितंबर 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹78-83 प्रति शेयर तय किया था।

IPO को मिला जबरदस्त रिस्पांस

तीन दिनों की बोली प्रक्रिया के दौरान IPO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसे कुल 124.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इश्यू के लिए 1.43 करोड़ शेयर्स की तुलना में 178.48 करोड़ इक्विटी शेयर्स के लिए बोली लगाई गई। रिटेल कैटेगरी में 73.22 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ, जबकि NII कोटा 210.12 गुना भरा गया। QIB हिस्से में भी 150.87 गुना बोली लगाई गई, जिससे यह सेगमेंट भी काफी मजबूत रहा।

जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल-

फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, जबकि OFS (ऑफर फॉर सेल) से मिलने वाली राशि प्रमोटर बिनोद कुमार अग्रवाल को प्राप्त होगी।

Shree Tirupati Balajee IPO रजिस्ट्रार

पीएनबी इंवेस्टमेंट सर्विसेज़ लिमिटेड और यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड श्री तिरुपति बालाजी आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ रजिस्ट्रार है।

(*डिसक्लेमर- बिजनेस स्टैंडर्ड निवेशकों को सलाह देता है कि IPO में निवेश जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए निवेश से पहले सभी दस्तावेज ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।)

 

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement