facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Signature Global IPO : 730 करोड़ रुपये का आईपीओ खुला, जानिए प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

Advertisement

कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने कर्ज के बोझ को कम करने और कारोबार विस्तार पर करेगी।

Last Updated- September 20, 2023 | 11:09 AM IST
Sri Lotus Developers IPO

Signature Global IPO : रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का 730 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बुधवार को अभिदान के लिए खुल गया। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने कर्ज के बोझ को कम करने और कारोबार विस्तार पर करेगी।

आईपीओ 22 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 366 से 385 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ का कुल आकार 730 करोड़ रुपये का है। इसके तहत कंपनी 603 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा इसमें 127 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : RR Kabel IPO Listing: घरेलू मार्केट में हुई शानदार एंट्री, SEBI के नए नियमों के तहत लिस्ट होने वाली बनी पहली कंपनी

दिल्ली-एनसीआर की कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल पहले ही एंकर निवेशकों से 318.5 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने हाल में कहा था कि कंपनी पर पिछले वित्त वर्ष के अंत तक शुद्ध रूप से 1,100 करोड़ रुपये का कर्ज था।

आईपीओ से प्राप्त राशि में से 432 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने के लिए करेगी।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 11:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement