facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Signoria Creation IPO: सिग्नोरिया क्रिएशन के IPO की बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला 101% का मुनाफा

Advertisement

Signoria Creation के इस आईपीओ में 14.28 लाख नए शेयर जारी किये गए। इसमें बोली लगाने का मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर रखा गया था।

Last Updated- March 19, 2024 | 12:48 PM IST
Corona Remedies IPO listing

Signoria Creation IPO Listing: सिग्नोरिया क्रिएशन के आईपीओ की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। कंपनी के शेयर NSE SME पर मंगलवार को 101.5 प्रतिशत के शानदार प्रीमियम के साथ 131 रुपये पर लिस्ट हुआ।

बता दें कि आईपीओ के लिस्ट होने से पहले ही निवेशक एक मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद कर रहे थे और ऐसा ही कुछ रिस्पांस मजबूत सब्सक्रिप्शन और ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से मिल रहा था।

इन्वेस्टरगेन.कॉम के अनुसार, सिग्नोरिया क्रिएशन के आईपीओ (Signoria Creation IPO) के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम 60 रुपये से ज्यादा था। इससे पता चला कि ग्रे मार्केट में सिग्नोरिया क्रिएशन के शेयरों की कीमत 60 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रही थी।

साथ ही, इससे संकेत मिलता है कि आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए सिग्नोरिया क्रिएशन की अपेक्षित लिस्टिंग कीमत 125 रुपये प्रति शेयर थी, जो आईपीओ कीमत 65 रुपये से 92.31 फीसदी ज्यादा है।

कितना था प्राइस बैंड?

सिग्नोरिया क्रिएशन आईपीओ का प्राइस बैंड 65 रुपये तय किया गया था।

कितने शेयर जारी किये गए 

Signoria Creation के इस आईपीओ में 14.28 लाख नए शेयर जारी किये गए। इसमें बोली लगाने का मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर रखा गया था।

Signoria Creation के बारे में-

जयपुर की इस क्लोदिंग ब्रांड की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में कहा गया है कि कंपनी महिलाओं के कपड़े बनाती और बेचती है, जिसमें ड्रेस, दुपट्टा, कुर्तियां, ट्राउजर, टॉप और को-ऑर्ड सेट शामिल हैं।

यह ब्रांड अपनी क्लासिक कुर्तियों के लिए काफी फेमस है, जो कई रंगों, पैटर्न और आकारों में आती हैं। बता दें कि इस कंपनी के दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। एक जयपुर के मानसरोवर में है और दूसरी सांगानेर में है।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 12:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement