facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPOs: नए IPO पर लगा ब्रेक, लेकिन इस हफ्ते ये 6 कंपनियां बाजार में मचाएंगी धूम!

Advertisement

इस हफ्ते नए IPO की एंट्री भले थमी हो, लेकिन छह कंपनियों की लिस्टिंग से बाजार गुलजार रहेगा। CMPDI और पावरिका जैसी कंपनियों के प्रदर्शन पर सबकी नजर है

Last Updated- March 29, 2026 | 3:12 PM IST
IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते भले ही नए IPO की एंट्री पर ब्रेक लगा है, लेकिन निवेशकों के लिए हलचल कम नहीं होने वाली है। पिछले हफ्ते चार मेनबोर्ड IPO के जरिए करीब 3,791 करोड़ रुपये जुटाने के बाद अब फोकस लिस्टिंग पर शिफ्ट हो गया है। आने वाले दिनों में छह कंपनियां शेयर बाजार में दस्तक देंगी, जहां उनकी परफॉर्मेंस पर निवेशकों की नजर रहेगी। साथ ही, एमियाक टेक्नोलॉजीज का IPO अभी भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है, जो बाजार में हलचल जारी रखेगा।

सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट का IPO

कोल इंडिया की सब्सिडियरी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) का मेनबोर्ड IPO 20 मार्च को खुला था और 24 मार्च को बंद हुआ। तीन दिन के सब्सक्रिप्शन पीरियड में यह 1.05 गुना सब्सक्राइब हुआ। अलॉटमेंट 25 मार्च को फाइनल हो चुका है। कंपनी के शेयर सोमवार, 30 मार्च को BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।

यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित था, जिसमें कोल इंडिया अपने शेयर बेच रही है। निवेशक अब लिस्टिंग के दिन के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) IPO

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) का मेनबोर्ड IPO भी 20 मार्च को खुला और 24 मार्च को बंद हुआ। इसने 3.23 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल किया। अलॉटमेंट प्रक्रिया सोमवार, 30 मार्च को पूरी होगी। कंपनी के शेयर 2 अप्रैल को BSE और NSE पर डेब्यू करेंगे।

यह IPO फ्रेश इश्यू था और खाद्य क्षेत्र से जुड़ी कंपनी है। अच्छी सब्सक्रिप्शन दर से निवेशकों में कुछ उत्साह दिखा।

पावरिका IPO

पावर सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी पावरिका का IPO 24 मार्च को खुला और 27 मार्च को बंद हुआ। आखिरी दिन तक यह 3.67 गुना सब्सक्राइब हुआ। अलॉटमेंट 30 मार्च को फाइनल होगा और शेयर 2 अप्रैल को दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।

इस IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की तरफ से अच्छी डिमांड देखी गई, जबकि रिटेल निवेशकों की भागीदारी कम रही। कंपनी ने फ्रेश इश्यू और ओएफएस दोनों के जरिए पैसे जुटाए।

Also Read: हेल्थकेयर सेक्टर में होने वाला है बड़ा धमाका, Manipal Hospitals ला रहा है 1 अरब डॉलर का मेगा IPO

साई पैरेंटेरल का IPO

फार्मास्यूटिकल सेक्टर से जुड़ी कंपनी साई पैरेंटेरल की कंपनी का IPO भी 24 मार्च को खुला और 27 मार्च को बंद हुआ। आखिरी दिन यह 1.08 गुना सब्सक्राइब हुआ। अलॉटमेंट की प्रक्रिया 30 मार्च को होने की उम्मीद है। शेयर 2 अप्रैल को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

SME सेगमेंट की लिस्टिंग

SME प्लेटफॉर्म पर भी कुछ कंपनियां बाजार में कदम रख रही हैं। स्पेशलिटी मेडिसिन्स IPO का अलॉटमेंट 25 मार्च को फाइनल हो चुका है। इसके शेयर सोमवार, 30 मार्च को BSE   SME पर लिस्ट होंगे।

टिप्को इंजीनियरिंग इंडिया IPO का अलॉटमेंट 27 मार्च को पूरा हुआ। इसके शेयर 1 अप्रैल को BSE   SME पर लिस्टिंग करेंगे। जबकि हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स IPO का अलॉटमेंट 30 मार्च को फाइनल होगा और लिस्टिंग 2 अप्रैल को BSE   SME पर होगी।

एमियाक टेक्नोलॉजीज IPO अभी खुला

SME सेगमेंट की एक और कंपनी एमियाक टेक्नोलॉजीज का IPO शुक्रवार, 27 मार्च को खुला था। यह अगले हफ्ते भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा और 8 अप्रैल को बंद होगा। निवेशक अभी भी इसमें बोली लगा सकते हैं।

कुल मिलाकर, इस हफ्ते कोई नया IPO नहीं खुलेगा, लेकिन लिस्टिंग का सिलसिला रहेगा। निवेशक इन कंपनियों के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और बाजार के मूड पर नजर रख रहे हैं। पिछले हफ्ते की अच्छी रेस्पॉन्स के बाद अब देखना होगा कि लिस्टिंग के दिन शेयर कैसा परफॉर्म करते हैं।

Advertisement
First Published - March 29, 2026 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement