facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SME IPO: एक्सचेंजों को चौकस रहने की सलाह, सेबी ने कहा- लिस्टिंग के लिए बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई जा रही बैलेंस शीट

Advertisement

सेबी पंजीकृत ऑल्टरनेट इन्वेस्टमेंट फंड ने एसएमई फाइनैंसिंग के लिए मार्च तक 1,169 करोड़ रुपये जुटाए हैं और इसमें से 735 करोड़ रुपये पहले ही निवेश किए जा चुके हैं।

Last Updated- September 02, 2024 | 10:06 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

एसएमई क्षेत्र में जोड़तोड़ और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों की चिंता के बीच बाजार नियामक सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अश्वनी भाटिया ने कहा है कि जब छोटे व मझोले उद्यमों (एसएमई) की सूचीबद्धता का मामला हो तो एक्सचेंजों और बाजार तंत्र को ना कहना भी सीखना चाहिए।

उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब एसएमई कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है और इस क्षेत्र के आईपीओ के दौरान शेयर पाने के लिए निवेशकों की भारी दीवानगी देखी जा रही है। भाटिया ने कहा कि अंकेक्षकों (auditors) और बाजार तंत्र की तरफ से जांच परख (ड्यू डिलिजेंस) के अभाव के कारण इन पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं रह गया है।

मुंबई में सीआईआई के फाइनैंसिंग 3.0 समिट में उन्होंने कहा कि कोई भी एसएमई आईपीओ की सूचीबद्धता को मना नहीं कर रहा है, तब भी नहीं जब वे अपनी बैलेंस शीट को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं। अंकेक्षकों को अच्छे चिकित्सक की तरह होना चाहिए। अंकेक्षक उनको स्टेरॉयड जैसी भारी दवा न दें जबकि वे पैरासिटामॉल से भी जीवित रह सकते हों।

भाटिया ने कहा कि एसएमई को सूचीबद्धता की संभावना से पहले वैकल्पिक फंडों के जरिये रकम जुटाने के अन्य मौकों को भी देखना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सीधे सूचीबद्धता के लिए आने के बजाय बेहतर तरीका ऐंजल निवेशकों के पास जाने का है। कुछ समय तक वहां वृद्धि करिए और फिर उसके बाद एक्सचेंज आइए।

सेबी पंजीकृत ऑल्टरनेट इन्वेस्टमेंट फंड ने एसएमई फाइनैंसिंग के लिए मार्च तक 1,169 करोड़ रुपये जुटाए हैं और इसमें से 735 करोड़ रुपये पहले ही निवेश किए जा चुके हैं।

उसी सम्मेलन में एनएसई के एमडी व सीईओ आशिषकुमार चौहान ने कहा कि एक्सचेंजों ने एसएमई की सूचीबद्धता के मसले पर संज्ञान लिया है। चौहान ने कहा कि हम संतुलन बनाए रखेंगे और सख्त दिशानिर्देशों की उम्मीद है। सभी एसएमई अच्छा नहीं कर रहे हैं।

सेबी ने हाल में एसएमई की निगरानी को लेकर सख्त नजरिया अपनाया है और उन फर्मों के खिलाफ आदेश जारी किए हैं जो इसका इस्तेमाल रकम की हेराफेरी करने, फर्जी लेनदेन के जरिये कीमतें बढ़ाने आदि करने में पाई गई हैं।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement