facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Solarworld Energy IPO: अलॉटमेंट हुआ फाइनल, शेयर हाथ लगे या नही; फटाफट चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Advertisement

Solarworld Energy IPO को 76,78,062 शेयरों के मुकाबले 52,58,89,560 शेयरों के लिए बोलियां मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (QIBs) ने सबसे ज्यादा अप्लाई किया।

Last Updated- September 26, 2025 | 10:24 AM IST
Aye Finance IPO

Solarworld Energy IPO Allotment Status: सोलरवर्ल्ड एनर्जी आईपीओ के अलॉटमेंट को शुक्रवार (26 सितंबर 2025) को फाइनल रूप दिया जा सकता है। निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिलने और 65 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए गुरुवार (25 सितंबर) को बंद हो गया था। आईपीओ 23 सितंबर से 25 सितंबर तक सब्सक्राइब करने के लिए खुला था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 76,78,062 शेयरों के मुकाबले 52,58,89,560 शेयरों के लिए बोलियां मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (QIBs) ने आईपीओ को सबसे ज्यादा अप्लाई किया। उन्होंने अपने लिए रिजर्व हिस्से को 74.24 गुना बुक किया। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने 68.21 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से को 51.69 गुना बुक किया गया।

जिन निवेशकों ने सोलरवर्ल्ड एनर्जी आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, वे बीएसई या एनएसई की ऑफिशियल वेबसाइट या इस इश्यू के रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया (MUFG Intime India) की वेबसाइट पर शेयर अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: GK Energy IPO listing: सुस्त बाजार में मजबूत एंट्री, ₹171 पर लिस्ट हुए शेयर; निवेशकों को मिला 12% लिस्टिंग गेन

Solarworld Energy IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Solarworld Energy IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Solarworld Energy IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

सोलरवर्ल्ड एनर्जी आईपीओ (Solarworld Energy IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:: अक्टूबर में आएगा टाटा कैपिटल का IPO, 17,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Solarworld Energy IPO GMP

सोलरवर्ल्ड एनर्जी आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर शुक्रवार को ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि जीके एनर्जी आईपीओ के नॉन लिस्टेड शेयर 403 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 351 रुपये से 52 रुपये ज्यादा है और करीब 15 फीसदी का ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है।

Advertisement
First Published - September 26, 2025 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement