facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stallion India IPO: आज फाइनल हो सकता है अलॉटमेंट, GMP से बंपर कमाई के संकेत; यहां चेक करें स्टेटस

Advertisement

स्टैलियन इंडिया आईपीओ के शेयर गुरुवार (23 जनवरी) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। पब्लिक इश्यू अप्लाई करने के लिए 16 जनवरी को खुला था और 20 जनवरी को बंद हो गया था।

Last Updated- January 21, 2025 | 9:00 AM IST
GSP Crop Science IPO

Stallion India IPO Allotment Status: स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स के आईपीओ अलॉटमेंट को मंगलवार (21 जनवरी) को फाइनल रूप दिया जा सकता है। जिन निवेशकों ने आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, वे नीचे दिए गए लिंक के जरिये अपने अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

स्टैलियन इंडिया आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 16 जनवरी को खुला था और 20 जनवरी को बंद हो गया था। कंपनी ने पब्लिक इश्यू के जरिये करीब 199.45 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इस ऑफर में कंपनी 1,78,58,740 नए शेयर जारी कर रही है और प्रमोटर शहजाद शेरीयर रुस्तमजी अपने 43,02,656 शेयर बेच रहे हैं। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 85-90 रुपते प्रति शेयर तय किया गया था।

स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। पब्लिक इश्यू को लगभग 188 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस मजबूत मांग का नेतृत्व नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) और क्वालिफाइड निवेशकों ने किया। हालांकि रिटेल निवेशक ने भी अच्छा रिस्पांस दिखाया।

स्टैलियन इंडिया आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस

निवेशक स्टैलियन इंडिया आईपीओ (Stallion India IPO) ला अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipo1.bigshareonline.com/IPO_Status.html पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

BSE पर आईपीओ अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Stallion India IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले
https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Stallion India IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Stallion India IPO GMP

स्टैलियन इंडिया आईपीओ (Stallion India IPO) ग्रे मार्केट में मजबूत लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। इश्यू का ग्रे मार्केट में प्रीमियम मंगलवार (21 जनवरी) को 48 रुपये चल रहा है। इसका मतलब है कि आईपीओ 138 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हो सकता है जो इश्यू प्राइस के अपर एन्ड 90 रुपये से 53.33% ज्यादा है।

Stallion India IPO Listing Date

स्टैलियन इंडिया आईपीओ के शेयर गुरुवार (23 जनवरी) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। पब्लिक इश्यू अप्लाई करने के लिए 16 जनवरी को खुला था और 20 जनवरी को बंद हो गया था।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement