facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indo Farm Equipment IPO की बाजार में मजबूत एंट्री, 20% प्रीमियम के साथ लिस्टिंग; निवेशकों को हर शेयर पर ₹43 का मुनाफा

Advertisement

एनएसई (NSE) पर इंडो फार्म इक्विपमेंट का आईपीओ 256 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। यह आईपीओ प्राइस बैंड 215 रुपये की तुलना में 41 रुपये या 19.07% ज्यादा है।

Last Updated- January 07, 2025 | 10:28 AM IST
Indo Farm Equipment IPO

Indo Farm Equipment IPO listing: एग्रीकल्चर और हार्वेस्टिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी इंडो फ़ार्म का के शेयर मंगलवार (7 जनवरी) को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गए। बीएसई पर इंडो फार्म इक्विपमेंट के शेयर 258.40 रुपये पर लिस्ट हुए, जो 215 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 43.40 रुपये या 20.19 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एनएसई (NSE) पर इंडो फार्म इक्विपमेंट का आईपीओ 256 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। यह आईपीओ प्राइस बैंड 215 रुपये की तुलना में 41 रुपये या 19.07% ज्यादा है।

इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ का प्राइस बैंड ₹204-215 प्रति शेयर तय किया गया था और इसका लॉट साइज 69 शेयर था। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, कंपनी को बिक्री के लिए जारी शेयरों से कोई फंड प्राप्त नहीं होगा। बिक्री के जरिए मिलने वाली राशि का हिस्सा प्रमोटर और शेयरधारकों को मिलेगी, जिसमें ऑफर से जुड़े खर्च और टैक्स काटने के बाद रकम दी जाएगी।

निवेशकों से कैसा मिला था रिस्पांस ?

इंडो फार्म इक्विपमेंट ने अपना आईपीओ मंगलवार, 31 दिसंबर से गुरुवार, 2 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च किया था। इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। खासतौर पर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी ने अपने आवंटन से 500 गुना ज्यादा बोली लगाई, जबकि रिटेल निवेशकों (Retail Investors) के हिस्से में 104 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ।

कुल मिलाकर, यह IPO 229.68 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ, जिससे यह 2024 में लॉन्च किए गए मेनबोर्ड IPO में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब्ड IPO में से एक बन गया।

जीएमपी के अनुरूप नहीं रही लिस्टिंग

investorgain.com के मुताबिक, इंडो फार्म इक्विपमेंट IPO का GMP ₹76 चल रहा था। GMP के आधार पर लिस्टिंग प्राइस ₹291 हो सकती है। प्रति शेयर संभावित लाभ 35.35% है। हालांकि, आईपीओ 20% के मुनाफे के साथ लिस्ट हुआ।

कौन हैं प्रमोटर?

कंपनी के प्रमोटर रणबीर सिंह खडवालिया और सुनीता सैनी हैं। इंडो फार्म ने साल 2000 में अपना ऑपरेशन शुरू किया था।

IPO से जुटाए पैसों का इस्तेमाल कहां होगा?

IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी पिक एंड कैरी क्रेन्स के लिए एक नई डेडिकेटेड यूनिट लगाने, कर्ज चुकाने, अपनी NBFC सब्सिडियरी Barota Finance में निवेश करने और सामान्य कॉरपोरेट कार्यों में करेगी।

Advertisement
First Published - January 7, 2025 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement