facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमजोर बाजार में Stallion India IPO की मजबूत एंट्री, निवेशकों को हर स्टॉक पर 30 रुपये मुनाफा; ₹120 पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। पब्लिक इश्यू को लगभग 188 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Last Updated- January 23, 2025 | 10:30 AM IST
Aequs IPO GMP

Stallion India IPO Listing: निवेशकों को शानदार लिस्टिंग गेन देते हुए स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स आईपीओ के शेयर गुरुवार (23 जनवरी) को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स के शेयर ₹120 पर लिस्ट हुए, जो ₹90 के इश्यू प्राइस से 33% ज्यादा है।

बीएसई (BSE) पर भी कंपनी के शेयर ₹120 के भाव पर लिस्ट हुए, जो प्राइस बैंड के अपर एन्ड की तुलना में 33% ज्यादा है। इस हिसाब से स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स आईपीओ (Stallion India IPO) के लिए अप्लाई करने वाले निवेशकों को हर शेयर पर 30 रुपये का लिस्टिंग गेन मिला है।

कितना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ

स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। पब्लिक इश्यू को लगभग 188 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस मजबूत मांग का नेतृत्व नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) और क्वालिफाइड निवेशकों ने किया। हालांकि रिटेल निवेशक ने भी अच्छा रिस्पांस दिखाया।

स्टैलियन इंडिया आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 16 जनवरी को खुला था और 20 जनवरी को बंद हो गया था। कंपनी ने पब्लिक इश्यू के जरिये करीब 199.45 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इस ऑफर में कंपनी 1,78,58,740 नए शेयर जारी किए जबकि प्रमोटर शहजाद शेरीयर रुस्तमजी अपने 43,02,656 शेयर बिक्री के लिए रखे थे रहे हैं। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 85-90 रुपते प्रति शेयर तय किया गया था।

ग्रे मार्केट से क्या मिल रहे थे संकेत?

स्टैलियन इंडिया आईपीओ (Stallion India IPO) ग्रे मार्केट में मजबूत लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। इश्यू का ग्रे मार्केट में प्रीमियम मंगलवार (21 जनवरी) को 48 रुपये चल रहा है। इसका मतलब है कि आईपीओ 138 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हो सकता है जो इश्यू प्राइस के अपर एन्ड 90 रुपये से 53.33% ज्यादा है।

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement